रेणु हत्याकांड का आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर, अब फरारी के दौरान मदद करने वालों की तलाश

झालावाड़। अकलेरा क्षेत्र चंदीपुर में हुए बहुचर्चित रेणु हत्याकांड के आरोपी पति को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 7 दिन के पुलिस रिमांड दिया है। पुलिस इस दौरान आरोपी से फरारी के दौरान उसकाे ठहराने, वाहन उपलब्ध कराने व आर्थिक मदद की, इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
जांच अधिकारी झालावाड़ डीएसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा ने बताया कि पत्नी के हत्या के आरोपी देवीकृपाल ने हत्या के बाद कई जगहों पर फरारी काटी थी। पुलिस उन सभी लोगों की जानकारी भी जुटा रही है, जिन्होंने इस दौरान उसकी मदद की। ऐसे मददगारों को भी आरोपी बनाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस पत्नी की हत्या में उसके सहयोगी के रूप में और कौन-कौन है, उनका भी पता लगाने के लिए पुलिस की जांच जारी है। होटल व निजी अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी के भांजे की भूमिका संदिग्ध है। फिलहाल कोटा पुलिस ने देवी कृपाल के साथ भांजे कोमल पर भी पुलिस वाहन पर जानलेवा हमला करने और राजकार्य के बाधा के मामले में आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही रेणु हत्या कांड मामले में भी पुलिस उसे कोटा से लेकर आएगी और जांच में आरोप सिद्ध होने पर उसे आरोपी बनाकर गिरफ्तार करेगी।

पुलिस ने इस मामले में पति देवीकृपाल को गिरफ्तार किया है, जिसने हत्या को एक हादसा दिखाने की साजिश रची थी। गत 9 नवंबर 2025 को झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र के चंदीपुर में विवाहित रेणु की मौत हुई थी। शुरुआत में इसे सीढ़ियों से गिरने से हुई मौत बताया गया था।

हालांकि, पुलिस को मिले गोपनीय इनपुट और गहन जांच के बाद यह मामला सोची-समझी हत्या का निकला। बताया जा रहा है कि आरोपी देवीकृपाल के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे, जिसके कारण पत्नी रेणु से आए दिन झगड़े होते रहते थे।

रेणु हत्याकांड में पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष दोनों में से किसी ने भी कोई मामला दर्ज नहीं कराया था और इसे सीढ़ीयों से गिरकर हुई मौत का हादसा मानकर मामला शांत हो गया था। पुलिस ने स्वयं फरियादी बनकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू कर आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views