झालावाड़। शहर के जनाना अस्पताल स्थित पालना गृह में तीन दिन पहले छोड़ी गई नवजात बालिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार सुबह झालावाड़ नगर परिषद के कर्मचारियों ने बच्ची का अंतिम संस्कार किया। एसआरजी अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले जनाना अस्पताल के पालना गृह में किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस नवजात शिशु को छोड़ा था। अस्पताल कर्मियों को सूचना मिलते ही बच्ची को तत्काल पालना गृह से एनआईसीयू में भर्ती कराया। नवजात बच्ची की हालत गंभीर थी और उसका वजन भी एक किलो से कम था। इस पर उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा। डॉक्टरों ने बताया कि प्रीमेच्योर होने के कारण बच्ची बहुत कमजोर थी और उसका वजन भी काफी कम था। अस्पताल में लगातार उसका इलाज किया गया लेकिन गुरुवार शाम उसने दम तोड़ दिया।
रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण
झालावाड़। कोटा रोड पर स्थित किशन सागर तालाब और रैन बसेरा उद्यान का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण…




