आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

स्टेशन पर लावारिस पड़े 15,000 रुपए कीमत के मोबाइल को यात्री को सुपुर्द किया

कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा मंडल अंतर्गत भरतपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने आपरेशन अमानत के तहत एक यात्री का गुम हुआ मोबाइल फोन कीमत15,000 रुपए ईमानदारी से वैध स्वामी को लौटाया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि 16 अप्रैल 26 को सुबह 10:05 बजे एएसआई राजाराम अहिरवार को गश्त के दौरान प्लेटफार्म संख्या 1 पर मुख्य द्वार के समीप एक मोबाइल लावारिस मिला, जिसे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, भरतपुर में सुरक्षित रखा गया। उसी दिन अपराह्न 14:30 बजे यात्री हरिओम जागीर, निवासी दौसा, राजस्थान, पोस्ट पर आए और गाड़ी में चढ़ते समय मोबाइल गिरने की जानकारी देते हुए भरतपुर से बांदीकुई तक का यात्रा टिकट प्रस्तुत किया। सत्यता की पुष्टि पर मोबाइल उन्हें विधिवत सुपुर्द किया गया। यात्री ने रेलवे सुरक्षा बल की ईमानदारी एवं सेवाभावना की सराहना की। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान अपना सामान सँभालकर रखें तथा कोई वस्तु खोने पर निकटतम रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट से तुरंत संपर्क करें।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 21 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 19 views