झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख रुपए मांगने का आरोप है।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 8 मई को झालावाड़ साइबर पुलिस थाने में एक युवती ने अपने परिजनों के साथ शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी ने स्नैपचैट के माध्यम से उससे संपर्क किया, दोस्ती की और लगातार चैटिंग व बातचीत कर उसे विश्वास में लिया।रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने युवती को डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर कोटा स्थित एक निजी होटल में कई बार बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे तीन लाख रुपए की मांग की।शिकायत दर्ज होने के बाद, साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। डिप्टी मनोज कुमार सोनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से हिरासत में लिया और झालावाड़ लाकर गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार वर्मा उर्फ साजन (21) पुत्र राजेश कुमार पटेल निवासी सधईपुरवा, मजरे धमसड, फतेहपुर, मझगवां शरीफ, थाना फतेहपुर, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर अनुसंधान और घटनास्थल की तस्दीक करवाई। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में एएसआई कमरूद्दीन, रामचन्द्र, हेड कॉन्स्टेबल लोकेन्द्र सिंह, अशोक कुमार और सोनू कुमार सहित अन्य स्टाफ शामिल रहा।
जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक
झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…


