दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

खानपुर।पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि झालावाड़ में रेल की देन उनके भाई और तत्कालीन कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया की है।उन्होंने कहा कि जब वे सांसद थी,तब उन्होंने बहन होने के नाते उनसे झालावाड़ में रेल मांगी थी।इसलिये दादा ने मेरी ख्वाहिश पूरी करने के लिए झालवाड़ के लिए पहली बार रेल का बजट दिलाया और उसीके फलस्वरूप झालावाड़ में आज कई पैसेंजर ट्रेन दौड़ रहीं हैं।
राजे सोमवार को झालावाड़ जिले की खानपुर तहसील के भीम सागर गांव में सांसद दुष्यंत सिंह की पदयात्रा के पांचवें चरण को भगवा झंडी दिखा रही थी।इस अवसर पर उन्होंने सांसद दुष्यंत सिंह और पूर्व विधायक नरेंद्र नागर की मौजूदगी में 42 करोड़ से अधिक राशि के सड़कों के निर्माण कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास भी किए ।

दुष्यंत को प्यार से सब राजा कहते हैं,पर सही मायने में राजा इस क्षेत्र के लोग
उन्होंने कहा कि यहाँ के सांसद दुष्यंत सिंह को प्यार से सब राजा कहते हैं।लेकिन सही मायने में राजा तो इस क्षेत्र के लोग हैं,जिनके आशीर्वाद से वे 5 बार सांसद चुने गए।

सांसद निधि और विधायक कोष की राशि,असुरक्षित और क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों के लिए
पूर्व सीएम ने कहा कि सांसद निधि और विधायक कोष की अधिकांश राशि क्षेत्र के उन स्कूलों के निर्माण में खर्च की जाएगी,जिनके भवन असुरक्षित और क्षतिग्रस्त है।उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूल चिह्नित किए जा रहें हैं।उसके आधार ओर ही सांसद निधि और विधायक कोष की राशि आवंटित की जाएगी

झालावाड़ जिले में PMFB योजना में 500 करोड़ स्वीकृत जो राजस्थान में सर्वाधिक
उन्होंने कहा कि अकेले झालावाड़ जिले में किसानों की फसल के मुआवजे के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में क़रीब 500 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं, जो राजस्थान में सर्वाधिक हैं। इसमें 255 करोड़ रुपए का क्लेम सेटलमेंट हो चुका है, जबकि 260 करोड़ रुपए का बीमा क्लैम किसानों को भुगतान किया जाना है।

मई के अंत तक झालावाड़ का एक भी पात्र किसान ग़ैर खातेदार नहीं रहेगा
पूर्व सीएम ने कहा कि मई के अंत तक झालावाड़ जिले का एक भी पात्र किसान ग़ैर खातेदार नहीं रहेगा।उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों के निस्तारण में भी झालावाड़ जिला राजस्थान में प्रथम है।इस अवसर पर सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि भाजपा के समय में झालावाड़ में सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से कृषि क्षेत्र के विकास एवं पेयजल उपलब्धता के लिए खूब काम हुए हैं। रेलों और राजमार्गों की कनेक्टिविटी बढ़ने से शिक्षा , पर्यटन और व्यापार के क्षेत्रों के विकास से रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ीं हैं। उन्होंनें कहा कि जनता के प्यार और विश्वास के चलते झालावाड़ अब सुनहरे कल की ओर बढ़ रहा है। पूर्व विधायक नरेंद्र नागर ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।
ये भी थे मौजूद- श्याम शर्मा, अल्का मूंदड़ा, जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, विधायक कालूराम मेघवाल, बारां विधायक राधेश्याम बैरवा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन , प्रधान शीला शर्मा, भावना झाला, लाली बाई, महामंत्री हेमंत सिंह सोजपुर, कृष्णा मंडलोई, दिनेश अग्रवाल, हरि पाटीदार, प्रदीप सिंह राजावत।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 7 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 6 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 12 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 10 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 12 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 10 views