राज्य स्तरीय क्विज के लिए चयन प्रतियोगिता, झालावाड़ मेडिकल कॉलेज की टीम तय

विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम पर हुआ आयोजन, 12 छात्रों में कड़ी प्रतिस्पर्धा

झालावाड़। विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल) के उपलक्ष्य में झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के लिए टीम चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह आयोजन सामुदायिक चिकित्सा विभाग और आईएपीएसएम के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज सभागार में हुआ। प्रिंसिपल एवं कंट्रोलर डॉ. संजय पोरवाल के नेतृत्व और विभागाध्यक्ष डॉ. शकीला मुल्ला के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मेडिकल छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज के नोडल अधिकारी डॉ. आसिफ अहमद कुरैशी ने बताया कि पहले लिखित प्रिलिम राउंड आयोजित किया गया था, जिसके आधार पर फाइनल राउंड के लिए 12 छात्रों का चयन कर चार टीमों में मुकाबला कराया गया।

2022 बैच की टीम रही विजेता

फाइनल राउंड में कड़े मुकाबले के बाद बैच 2022 के छात्र-छात्राओं की टीम विजेता रही। टीम में तिथि गौतम, साक्षी और कार्तिक लड्ढा शामिल रहे। अब यह टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडिकल कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेगी।


विजेताओं का किया सम्मान

कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल डॉ. संजय पोरवाल ने विजेता टीम और अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. मधुसूदन स्वर्णकार और डॉ. पंकज कुमार गुप्ता ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। समापन पर विभागाध्यक्ष डॉ. शकीला मुल्ला ने आभार माना। इस अवसर पर डॉ. मयंक जैन, डॉ. उमाशंकर शुक्ला, डॉ. हेमनंदनी पाठक सहित रेजिडेंट डॉक्टर और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

7 अप्रैल को मनाया जाएगा विश्व स्वास्थ्य दिवस

हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इसकी थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें” रखी गई है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाना और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views