रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण किया। - Dainik Bhaskar

झालावाड़।
कोटा रोड पर स्थित किशन सागर तालाब और रैन बसेरा उद्यान का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण किया। इस ऐतिहासिक स्थल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। जल संसाधन विभाग, झालावाड़ के अतिरिक्त मुख्य अभियंता डी.एन. शर्मा ने दोपहर बाद किशन सागर तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शर्मा ने बताया कि किशन सागर तालाब पर स्थित रैन बसेरा का निर्माण मूल रूप से देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा लकड़ी से किया गया था। इसे वर्ष 1937 में महाराज राजेंद्र सिंह लखनऊ की एक प्रदर्शनी से झालावाड़ लाए थे। वर्ष 2012 में अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण यह नष्ट हो गया था। अब पर्यटन विभाग द्वारा पीडब्ल्यूडी के माध्यम से इसका पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। इस ऐतिहासिक स्थल के महत्व को देखते हुए पंचायती राज से तालाब को जल संसाधन विभाग को हस्तांतरित किया गया है। विभाग ने बजट घोषणा वर्ष 2026-27 के तहत किशन सागर तालाब की मरम्मत और जीर्णोद्धार का कार्य करने की योजना बनाई है। यह कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान शर्मा ने अधिकारियों को किशन सागर तालाब के आसपास सफाई कराने, एक उद्यान विकसित करने, चारदीवारी बनाने और नहरों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने रैन बसेरा को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया, ताकि यह झालावाड़ जिले की पहचान बन सके और पर्यटन क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर सके।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 21 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 19 views