पूर्व सीआई समेत पुलिसकर्मियों को कोर्ट का समन

झालावाड़ शहर की मास्टर कॉलोनी निवासी एक परिवार की शिकायत पर अदालत ने कोतवाली थाना के तत्कालीन सीआई चंद्रज्योति सहित अन्य पुलिसकर्मियों को समन जारी किया है। यह मामला 2 नवंबर 2024 को बिना तलाशी वारंट घर में घुसने, अभद्र व्यवहार करने और मारपीट के आरोपों से जुड़ा है।पीड़िता विद्या मीणा ने कोर्ट में इस्तगासा पेश कर बताया कि उस दिन कोतवाली थाना झालावाड़ से दो पुलिस गाड़ियां उनके घर पहुंची थीं। तत्कालीन थानाधिकारी चंद्रज्योति सहित 5-7 पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस ने उनके देवर गोलू उर्फ प्रदीप के बारे में पूछताछ की। परिवार का कहना है कि गोलू उस समय घर पर नहीं था।परिवाद के अनुसार पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की की। इस दौरान विद्या मीणा की चूड़ियां टूट गईं और वह गिर गईं। उनके पति, वकील अनिल मीणा के साथ भी मारपीट करने का आरोप है। इसके अतिरिक्त पुलिस पर कथित रूप से झूठे दस्तावेज तैयार करने का भी आरोप है।मामले की गंभीरता को देखते हुए, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण मामलों की विशेष जज सुनीता मीणा ने तत्कालीन सीआई और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ दण्डनीय अपराध का संज्ञान लिया है। उन्होंने सभी आरोपितों को समन जारी कर कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।इस्तगासा में यह भी उल्लेख किया गया है कि जिस जांच के तहत पुलिस के घर आने का दावा किया गया था, वह किसी अन्य डिप्टी स्तर के अधिकारी के नाम पर दर्ज थी। इस आधार पर पुलिस कार्रवाई की वैधता पर भी सवाल उठाए गए हैं।पीड़ित पक्ष की ओर से वकील प्रेमचंद मीणा ने अदालत में यह मामला प्रस्तुत किया है। मामले की अगली सुनवाई में आरोपित पुलिसकर्मियों के जवाब और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 21 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 19 views