विरासत को नई पहचान: जिले के ऐतिहासिक स्थलों के कायाकल्प को मिली गति

झालावाड़ कलेक्टर ने किया गंगधार से भवानीमंडी तक दौरा
झालावाड़, । जिले की ऐतिहासिक धरोहरों को पुनर्जीवित कर उन्हें पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। ला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मंगलवार को “विरासत संरक्षण अभियान” के तहत गंगधार, डग, मिश्रोली एवं भवानीमंडी क्षेत्र के चयनित स्थलों का मैराथन निरीक्षण कर संरक्षण एवं विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।
“उपेक्षित धरोहरों को मिलेगा नया जीवन”
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले के कई ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल संरक्षण के अभाव में अपनी पहचान खोते जा रहे हैं। इन्हें संरक्षित एवं विकसित कर पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
गंगधार में किला, महल और छतरियों का होगा सौंदर्यीकरण
गंगधार क्षेत्र में रानी का महल, किले एवं दल सागर की छतरियों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने क्षतिग्रस्त दीवारों के पुनर्निर्माण, झाड़ियों की सफाई एवं व्यू प्वाइंट पर सुरक्षा रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। साथ ही छतरियों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र शुरू करने को कहा।
डग में रानी का मकबरा अतिक्रमण से होगा मुक्त
डग स्थित रानी के मकबरे के निरीक्षण के दौरान आसपास के अतिक्रमण हटाने, चारदीवारी निर्माण एवं स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कोलवी की बौद्ध गुफाओं में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

प्रसिद्ध कोलवी बौद्ध गुफाओं के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गार्ड रूम निर्माण, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं पर्यटकों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मिश्रोली की बैसाल्ट चट्टानें बनेंगी नया पर्यटन आकर्षण

मिश्रोली स्थित बैसाल्ट चट्टानों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में संग्रहालय निर्माण की संभावनाएं तलाशने, एंट्री गेट, मार्ग निर्माण एवं सेल्फी प्वाइंट पर सुरक्षा रेलिंग लगाने के निर्देश दिए गए।
भवानीमंडी में स्टेडियम निर्माण को मिलेगी रफ्तार
भवानीमंडी में प्रस्तावित स्टेडियम भूमि का निरीक्षण कर कलेक्टर ने आवश्यक विकास कार्यों को शीघ्र गति देने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करें, ताकि जिले की धरोहरों को संरक्षित कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हों।
इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ शंभु दयाल मीणा, उपखंड अधिकारी भवानीमंडी श्रद्धा गोमे, उपखंड अधिकारी छत्रपाल सिंह, संबंधित तहसीलदार, विकास अधिकारी, पटवारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 21 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 19 views