बारां। बारां शहर के ऐतिहासिक डोल तालाब की पाल पर गुरुवार को अतिक्रमणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। नगर परिषद ने तालाब की पाल पर बने 40 से अधिक अवैध निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।इस दौरान परिषद की टीम ने मौके से करीब 40 से अधिक अतिक्रमणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया और भेदभाव का आरोप लगाया। हालांकि, परिषद की टीम ने कार्रवाई जारी रखी।नगर परिषद आयुक्त भुवनेश मीणा ने बताया कि डोल तालाब की पाल पर पार्क और चारदीवारी सहित अन्य विकास कार्य प्रस्तावित हैं। ये अवैध निर्माण इन विकास कार्यों में बाधा बन रहे थे।



