पांच साल पुराने हत्याकांड में 11 लोगों को आजीवन कारावास

झालावाड़ में अपर जिला एवं सेशन न्यायालय ने 5 साल पुराने एक हत्याकांड में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले में 11 दोषियों को आजीवन कारावास और 1 दोषी को 5 साल की सजा सुनाई है। दो आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया है।अपर लोक अभियोजक एडवोकेट विनोद गोचर ने बताया कि यह फैसला गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड से संबंधित है। कोर्ट के इस फैसले को एक साथ इतने लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के कारण ऐतिहासिक बताया जा रहा है।गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड से जुड़ा है पूरा मामला गोचर ने बताया कि 2 जून 2022 को फरियादी जुगलकिशोर मीणा पुत्र नंदकिशोर मीणा निवासी शिवनगर, आनंद नगर, भोपाल ने असनावर अस्पताल में पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया था।प्रार्थना पत्र में जुगलकिशोर मीणा ने बताया था कि उनके बड़े भाई कमल किशोर मीणाा, मछली ठेकेदार व्यापारी मुख्तियार मलिक निवासी भोपाल के यहां झालावाड़ के कालीसिंध डैम पर मछली और डैम की चौकीदारी का काम करते थे। करीब 7-8 दिन पहले कमल किशोर डैम पर काम करने के लिए मुख्तियार मलिक के पास कालीसिंध डैम, झालावाड़ आए हुए थे।31 मई 2022 की रात हुआ था हमला मुख्तियार के भीमसागर डैम का भी मछली पकड़ने का ठेका है। 31 मई 2022 को रात को मुख्तियार मलिक के साथ कमल किशोर और शफीक मोहम्मद रीछवा, शकील मोहम्मद रीछवा, सलमान रीछवा, विजय कुमार रीछवा, अखलाक खां, गोविन्दा, शोयब हुसैन झालावाड़ तथा 2-3 और भी आदमी नाव से भीमसागर डैम की चौकीदारी और निगरानी के लिए आए थे।कांसखेड़ली में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने की फायरिंग जो रात को करीब 1-2 बजे कांसखेड़ली गांव के पास पानी में पहुंचे। इस दौरान घात लगाकर बैठे आरोपी अब्दुल बंटी पुत्र अब्दुल हफीज कांसखेड़ली, वसीम अहमद राजा पुत्र अब्दुल हकीम निवासी किशनपुरा आंतरी और उसके साथ 8-10 अन्य लोगों ने मुख्तियार मलिक, कमल किशोर और उनके साथ अन्य लोगों पर जान से मारने के लिए फायरिंग कर हमला कर दिया।इससे कमल किशोर को गोली लगी और वो नाव से पानी में गिर गया और वही मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान और भी लोगों को गोली लगी, लेकिन वे नाव से कूदकर भाग गए।हमले में मुख्तार मलिक भी मारा गया था अगले दिन 1 जून 2022 को पूरे घटनाक्रम का पता चला। सूचना के बाद परिजन पहुंचे और कमल किशोर के शव को असनावर अस्पताल लेकर आए। कमल किशोर का शव असनावर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया था। इस पर पुलिस थाना आसनावर में दर्ज प्रकरण में अनुसंधान किया। इस प्रकरण में मछली ठेकेदार मुख्तार मलिक की भी मौत हुई थी।इस मामले में अपर लोक अभियोजक विनोद कुमार गोचर ने राजस्थान सरकार की ओर से पैरवी करते हुए 44 गवाह व 94 दस्तावेज पेश करवाए, जिसके आधार पर कोर्ट ने आरोपियों को हत्या का दोषी मानते हुए यह सजा सुनाई।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 21 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 19 views