जमीन विवाद में बाइक सवार युवकों ने युवक को लकड़ी से पीटा

झालावाड़। झालावाड़ शहर के कसाई मोहल्ले में पुरानी रंजिश और जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बुधवार रात खेत से घर लौट रहे युवक पर बाइक सवार 3-4 युवकों ने पीछे से लकड़ी से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर पीड़ित के ही परिवार के सदस्य हैं, जिनसे लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था।

खेत से लौटते समय रास्ते में किया हमला– अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, घायल नरेश (34) पुत्र देवकरण गुर्जर निवासी कसाई मोहल्ला ने पर्चा बयान में बताया कि वह खेत से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गागरोन रोड पर एक चाय की दुकान के पास बीती रात बाइक पर सवार होकर आए 3-4 लोगों ने उस पर पीछे से लकड़ी से हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

  • Related Posts

    मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-चलती बस से फेंका

    बीकानेर। बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में घायल युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया। युवक ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। परिजन के मुताबिक- युवक…

    बारां जिला अस्पताल का एनसीडी क्लीनिक अपग्रेड हुआ

    बारां। बारां जिला अस्पताल में गैर-संचारी रोग (एनसीडी) क्लिनिक का अपग्रेडेशन किया गया है। लूपिन ह्यूमन वेलफेयर रिसर्च फाउंडेशन और राज्य सरकार के सहयोग से यह पहल ‘लाइव्स’ कार्यक्रम के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-चलती बस से फेंका

    • By admin1
    • May 5, 2026
    • 1 views

    बारां जिला अस्पताल का एनसीडी क्लीनिक अपग्रेड हुआ

    • By admin1
    • May 5, 2026
    • 4 views
    बारां जिला अस्पताल का एनसीडी क्लीनिक अपग्रेड हुआ

    विरासत को नई पहचान: जिले के ऐतिहासिक स्थलों के कायाकल्प को मिली गति

    • By admin1
    • May 5, 2026
    • 5 views
    विरासत को नई पहचान: जिले के ऐतिहासिक स्थलों के कायाकल्प को मिली गति

    बारां में नगर परिषद ने 40 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त किए, पार्क बनेगा

    • By admin1
    • April 30, 2026
    • 4 views
    बारां  में नगर परिषद ने 40 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त किए, पार्क बनेगा

    चिन्टा गैंग सरगना राजपासा में डिटेन

    • By admin1
    • April 30, 2026
    • 6 views

    जमीन विवाद में बाइक सवार युवकों ने युवक को लकड़ी से पीटा

    • By admin1
    • April 30, 2026
    • 6 views