झालावाड़ पुलिस हिस्ट्रीशीटरों की हर हरकत पर 24 घंटे रखेगी नजर

झालावाड़
जिले में अपराध नियंत्रण को मजबूत बनाने झालावाड़ पुलिस ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी के लिए “हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर अपराधी पर्यवेक्षण प्रकोष्ठ”””” का गठन किया है। यह प्रकोष्ठ ऐसे अपराधियों के खिलाफ दर्ज मामलों, उनकी गतिविधियों और पुलिस कार्रवाई की नियमित मॉनिटरिंग करेगा। इसकाे लेकर सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं कि हिस्ट्रीशीटर या तीन से अधिक मामलों में शामिल अपराधियों के खिलाफ नया मामला दर्ज होने पर उसकी सूचना 24 घंटे के भीतर कार्यप्रणाली शाखा को देनी अनिवार्य होगी।
क्या है हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर अपराधी पर्यवेक्षण प्रकोष्ठ
एसपी ने हिस्ट्रीशीटर और गंभीर अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से विशेष पर्यवेक्षण प्रकोष्ठ का गठन किया है। यह प्रकोष्ठ जिले में सक्रिय अपराधियों से संबंधित सभी मामलों का रिकॉर्ड संधारित करेगा। साथ ही थानों से प्राप्त जानकारी के आधार पर अपराधियों की गतिविधियों पर नियमित नजर रखी जाएगी। उनके खिलाफ दर्ज मामलों, जांच की स्थिति और की गई कार्रवाई की समीक्षा भी समय-समय पर की जाएगी, जिससे अपराध नियंत्रण की प्रक्रिया अधिक प्रभावी हाेगी।

लापरवाही पर जवाबदेही भी हाेगी तय
यदि किसी हिस्ट्रीशीटर या गंभीर अपराधी के खिलाफ नया मामला दर्ज होता है तो उसकी सूचना 24 घंटे के भीतर देना अनिवार्य होगा। सूचना निर्धारित प्रारूप में कार्य प्रणाली शाखा को भेजनी होगी। रिपोर्ट में आरोपी का नाम, अपराध का प्रकार, दर्ज एफआईआर, और अन्य आवश्यक विवरण शामिल होंगे। आदेश की अवहेलना या सूचना देने में लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
नई व्यवस्था के यह हाेंगे 3 बड़े फायदे
1. त्वरित कार्रवाई: गंभीर मामलों में जांच की गति तेज होगी।
2. डेटा बैंक: पुलिस के पास हर गिरोह और सक्रिय इलाके की सटीक जानकारी होगी।
3. प्रभावी पैरवी: कोर्ट में लंबित मामलों की बेहतर मॉनिटरिंग से सजा दिलाने में आसानी होगी।
8 महीने में 52 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली
जिला पुलिस ने पिछले 8 महीने में गंभीर अपराध में लिप्त 52 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इसमें मादक पदार्थाें के 22 तस्कर भी हैं। थानांतर्गत कोतवाली थाना झालावाड़ में 10, झालरापाटन में 7, भवानीमंडी में 5, पिड़ावा में 4, रायपुर, अकलेरा व सदर थाने में 3-3, बकानी, रटलाई, सुनेल, भालता, मंडावर व उन्हैल में 2-2, मनोहरथाना, असनावर, पगारिया व खानपुर में 1-1 आरोपी की हिस्ट्रीशीटर खोली है।
खास बात यह…हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर आरोपियों के केस की सीआई अाैर एसआई करेंगे जांच
नई व्यवस्था के तहत हिस्ट्रीशीटर व हार्डाकोर अारोपियों के खिलाफ दर्ज हाेने वाले प्रकरणों की जांच थानाधिकारी व द्वितीय अधिकारी करेंगे। आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाकर मामले को अभियोजन की दृष्टि से ठोस बनाया जाएगा। साथ ही आरोपी अग्रिम जमानत लेने का प्रयास करता है तो तथ्यों के आधार पर उसकी जमानत खारिज करवाने का प्रयास करेंगे।
———–
हमने जिले के सभी थानाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हार्डकोर और आदतन अपराधियों का रिकॉर्ड अपडेट करें। इस डेटा बैंक से हमें यह समझने में मदद मिलेगी कि कौन सा गिरोह किस इलाके में सक्रिय है। रिकॉर्ड में कमी पाए जाने पर संबंधित थानाधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
– अमित कुमार, एसपी, झालावाड़

oplus_9216
  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views