डोडा चूरा की तस्करी करने जा रहे थे, पुलिस ने रोका तो अंधेरे का फायदा उठाकर भागे तस्कर

अकलेरा पुलिस ने पीछा कर पुलिया पर रोकी कार, 44 किलो 145 ग्राम डोडा चूरा और वाहन जब्त; एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

अकलेरा।
अकलेरा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 44.145 किलोग्राम अफीम निर्मित डोडा चूरा बरामद किया है। हालांकि पुलिस की घेराबंदी और पीछा करने के बाद कार सवार दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मादक पदार्थ और वाहन जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान अकलेरा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भोपाल नाका की ओर से एक अल्टो कार में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना पर अकलेरा थानाधिकारी धर्माराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकेबंदी कर वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक कार को तेज गति से भगाकर भाग निकला। पुलिस टीम ने सरकारी वाहन से पीछा किया। पीछा करते हुए पुलिस ने रीछवा रोड पर पुलिया के पास कार को ओवरटेक कर रोक लिया। इस दौरान कार चालक और उसका साथी वाहन को पुलिया पर छोड़कर पास के खाल क्षेत्र की ओर भाग गए। पुलिस ने करीब 250 मीटर तक पीछा भी किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें 44 किलो 145 ग्राम अफीम निर्मित डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ और वाहन जब्त कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।

जिले में मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस का शिकंजा
जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों की निगरानी और नाकेबंदी बढ़ाई गई है। इसी कार्रवाई के तहत अकलेरा थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में डोडा चूरा बरामद कर तस्करी के प्रयास को नाकाम किया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। पिछले 12 दिन में ही पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी की 8 कार्रवाइयों को अंजाम दिया है।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 21 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 19 views