कृषि एवं पशुधन विकास हमारी प्राथमिकता: दुष्यंत सिंह

भूजल स्तर में सुधार और सिंचाई संसाधनों का विकास होगा
पिड़ावा। अपनी जन संवाद पदयात्रा के तहत सांसद दुष्यंत सिंह सोमवार को पिड़ावा उपखण्ड क्षेत्र में बांसखेड़ी से हरनावदा गजा तक पहुंचे। उन्होंने बांसखेड़ी में देवनारायण मंदिर पर ढोक लगाकर अपनी यात्रा शुरू की। मार्ग में दाँता जोड़, ढधेड़ा जोड,पिपलिया जोड़, ढाबला भोज, भगवानपुरा जोड़, सेमली चौहान, हरनावदा पीथा का खेड़ा में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सांसद का भव्य स्वागत किया।पदयात्रा के दौरान आयोजित जन संवाद सभाओं में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था, पेयजल के लिए भूजल स्तर में सुधार के लिये अभी और भी काम करने हैं। उन्होंने कहा कि जर्जर विद्यालय भवनों के जीर्णोद्धार के लिए भी काम किए जाएंगे। सांसद सिंह ने क्षेत्र में पशुधन और डेरी तथा कृषि क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया।
अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई: ढाबला भोज में जनसुनवाई के दौरान अनेक ग्रामीणों ने चारागाह भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की।इस पर सांसद ने सभी से हाथ खड़े करवाकर समर्थन प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम को अतिक्रमण पर कार्रवाई के लिए पाबंद किया।

यह रहे साथ: पदयात्रा के दौरान संयोजक श्यामसुन्दर शर्मा, विधायक कालूराम मेघवाल, गोविंद रानीपुरिया, पूर्व विधायक नरेंद्र नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, महामंत्री कृष्णा मंडलोई, दिनेश अग्रवाल, पूर्व प्रधान भावना झाला, सीता भील, लाली बाई, नारायण सिंह, विमल जैन, निर्मल शर्मा, दीपक शर्मा, रामेश्वर पाटीदार, राजेंद्र जैन, जीवनधर जैन, मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह, नरसिंह दांगी, रामकरण दांगी, मानसिंह सिसोदिया, लालसिंह परमार, लालसिंह खेड़ी आदि साथ रहे।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 21 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 19 views