मजदूर छुट्‌टी पर होने से पाइप लाइन ठीक नहीं हो रही, कॉलोनीवासी 4 दिन से पेयजल संकट से परेशान

झालावाड़।
नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शहर के वार्ड नंबर 18 स्थित खारी बावड़ी इलाके में पिछले चार दिनों से पेयजल सप्लाई ठप पड़ी है। जिससे क्षेत्र के लोगों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पानी की किल्लत का असर अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर साफ दिखाई देने लगा है। पीने के पानी से लेकर घरेलू उपयोग तक के लिए लोग परेशान हैं। मजबूरी में कई परिवार दूर-दराज के हैंडपंपों से पानी ला रहे हैं, जबकि कुछ लोग महंगे दामों पर निजी टैंकर मंगवाकर जरूरत पूरी कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार जलदाय विभाग और प्रशासन को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हालात यह हैं कि कई घरों में दो दिनों से पीने के पानी का एक घड़ा तक नहीं है। भीषण गर्मी के बीच बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी और बढ़ गई है। लोगों ने जलदाय विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि समय पर जलापूर्ति नहीं होने से संकट लगातार गहराता जा रहा है।
आंदोलन की चेतावनी-
स्थानीय पार्षदों और मोहल्लावासी शुक्रवार को जलदाय विभाग पहुंचकर अधिकारियों से मिले और उनके सामने आक्रोश जताया। अधिकारियों ने बताया कि मजदूरों के छुट्‌टी पर जाने से टूटी पाइप लाइन को ठीक कराने में दिक्कत आ रही है। इस पर कॉलोनीवासियों ने अधिकारियों को आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर अंजनी कुमार तिवारी, अशोक कुमार चौहान, घनश्याम, रमेश चंद्र, रिंकू और शंकरलाल सहित अन्य निवासियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
जल संकट कारण… पाइपलाइन टूटने से आई दिक्कत-
खारी बावड़ी कॉलोनी में नई पाइपलाइन डालने के लिए खुदाई की जा रही थी। इस खुदाई के दौरान पुरानी पाइप लाइन जिससे पेयजल सप्लाई हो रही थी वह टूट गई। इधर पाइप लाइन मरम्मत करने वाले मजदूर छुट्‌टी पर चले गए। इससे लाइन की मरम्मत नहीं हो पा रही है। ऐसे में चार दिन से जल संकट की स्थिति बनी हुई है।
—————–
खारी बावड़ी क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं होने की जानकारी नहीं है। मैं जेईएन को मौके पर भेजकर दिखवाती हूं।
भावना मेहरा, एईएन झालावाड़

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views