झालावाड़ राजेंद्र जनरल हॉस्पिटल में पहले था मौसम केंद्र

झालावाड़। झालावाड़ स्टेट में राजेंद्र जनरल अस्पताल और श्रीहीरा कुवंर बा महिला चिकित्सालय बनाए गए थे। सन् 1940 में डॉ. (कैप्टन)पी. एन. भाटिया ने झालावाड़ स्टेट के अधिकारियों एवं जागीरदारों से डोनेशन एकत्रित करके अस्पताल की ओपीडी बनवाई थी। इंटैक चेयरमैन झालावाड़ राज्यपाल शर्मा जानकारी देते हैं कि यह शिलालेख उनके द्वारा हाल ही में खोज लिया गया है। इसके आगे निर्माण कर शटर लगाया गया है। इसी ओपीडी बिल्डिंग के ऊपर हवा की गति नापने और हवा की दिशा दर्शाने के यंत्र स्थापित किए थे। साथ ही इसी इमारत के बगल में वर्षा मापी यंत्र (Rain gauge ) लगा था। एक बॉक्स के अंदर थर्मामीटर लगा था जो तापमान रिकॉर्ड करता था। रेन गेज और थर्मामीटर जहां लगे थे उसको तार की फेंसिंग से घेरा गया था।
राज काका महाराज महीजीत सिंह उन दिनों की याद करते हुए बताते हैं कि कैप्टन भाटिया ब्रिटिश आर्मी में डॉक्टर थे। महाराज राणा भवानी सिंह शिमला से उन्हे लेकर आए थे। वैज्ञानिक प्रयोगों में उनकी बड़ी रुचि थी. उन्होंने ही अस्पताल में मौसम केंद्र की स्थापना की थी तथा नियमित रूप से वह स्वयं उपकरणों से रीडिंग लिया करते थे। इसकी सूचना पृथ्वी विलास पैलेस पर पहुंचाया करते थे।
सेवानिवृत्ति कंपाउंडर मन्नालाल कश्यप बताते हैं कि आजादी के बाद दीपचंद नित्य शाम को 5 बजे इन उपकरणों की रीडिंग लेकर जयपुर प्रेषित करते थे। ओपीडी की वह इमारत आज भी है किंतु मौसम केंद्र के उपकरण अब नहीं है जहां वर्षा मापक यंत्र था उस स्थान पर पटाव कर दिया गया है.ओपीडी की इमारत मे काफी परिवर्तन हो गया है. राजेंद्र सार्वजनिक अस्पताल की संगमरमर की पट्टीका दो टुकड़े होकर भी लगी है। कैप्टन पी. एन.भाटिया द्वारा लगाया गया शिलालेख एक शटर के अंदर बंद है जिस पर अंकित है।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 21 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 19 views