झालरापाटन में युवक पर डंडों-सरियों से हमला, पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, झालावाड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया

झालावाड़।

झालरापाटन थाने के एएसआई राजेंद्र कुमार ने बताया- नगरची मोहल्ले का निवासी नासिर (45) पुत्र अब्दुल रज्जाक अपनी दुकान जा रहा था। द्वारकाधीश मंदिर के पास चौपाटी पर उसी मोहल्ले के रईस, शाहरुख, फिरोज, सानू, अमन और जाहिद ने उसकी बाइक रुकवा ली। इसके बाद उन्होंने नासिर पर डंडों और सरियों से हमला कर दिया।

इस हमले में नासिर का एक हाथ और एक पैर फ्रैक्चर हो गया, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आईं। पुलिस ने नासिर के बयान दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, हमले का कारण पुरानी रंजिश हो सकता है, क्योंकि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं और 3 फरवरी को भी उनके बीच झगड़ा हुआ था।

थाना अधिकारी अलका बिश्नोई ने बताया कि हमले के तुरंत बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम भेजी गई थी। पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

झालरापाटन की चौपाटी पर पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार दोपहर एक युवक पर हमला किया गया। करीब आधा दर्जन हमलावरों ने डंडों और सरियों से वार कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची झालरापाटन पुलिस ने घायल को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल पहुंचाया। हमलावर पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गए थे। झालरापाटन थाने के एएसआई राजेंद्र कुमार ने बताया- नगरची मोहल्ले का निवासी नासिर (45) पुत्र अब्दुल रज्जाक अपनी दुकान जा रहा था। द्वारकाधीश मंदिर के पास चौपाटी पर उसी मोहल्ले के रईस, शाहरुख, फिरोज, सानू, अमन और जाहिद ने उसकी बाइक रुकवा ली। इसके बाद उन्होंने नासिर पर डंडों और सरियों से हमला कर दिया।

इस हमले में नासिर का एक हाथ और एक पैर फ्रैक्चर हो गया, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आईं। पुलिस ने नासिर के बयान दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, हमले का कारण पुरानी रंजिश हो सकता है, क्योंकि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं और 3 फरवरी को भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। थाना अधिकारी अलका बिश्नोई ने बताया कि हमले के तुरंत बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम भेजी गई थी। पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 7 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 7 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 12 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 11 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 13 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 11 views