निरीक्षण मे मिली खामी,समय पर नहीं आने वाले टीचर्स को नोटिस जारी

सीबीईओ ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया

भवानीमंडी। खंड के स्कूलों में शिक्षा विभाग द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान समय पर नहीं पहुंचने वाले और अनुपस्थित टीचर्स को नोटिस जारी किए गए। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) कल्याण मल मेघवाल ने सुलिया स्कूल का निरीक्षण किया। सुलिया स्कूल में कुल 14 कर्मचारियों में से दो कर्मचारी सुबह 7:40 बजे उपस्थित पाए गए। उन्हें नोटिस जारी कर भविष्य में समय पर आने के लिए पाबंद किया गया। सीबीईओ मेघवाल ने सुबह 7:50 बजे आंवली कला स्कूल का भी निरीक्षण किया, जहां सभी 12 कर्मचारी उपस्थित मिले और कक्षाएं सुचारु रूप से संचालित पाई गईं। गुलयाखेड़ी प्राथमिक स्कूल में भी सभी व्यवस्थाएं सही पाई गईं। रामनिवास घटोद स्कूल में 19 में से 17 कर्मचारी उपस्थित पाए गए, जबकि 2 छुट्टी पर थे। यह स्कूल भी सुव्यवस्थित मिला और कक्षाओं का संचालन नियमित पाया गया। निरीक्षण के दौरान सीबीईओ कल्याण मल मेघवाल ने स्कूल परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधे। सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (एसीबीईओ) दामोदर प्रसाद शर्मा ने नाहरगट्टा स्कूल का औचक निरीक्षण किया। यहां एक कर्मचारी ड्यूटी पर था, जबकि दो कर्मचारी सुबह 8:30 बजे तक अनुपस्थित पाए गए। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। शेष सभी कर्मचारी उपस्थित मिले और स्कूल सुचारु रूप से संचालित पाया गया। इसके अलावा, रिसोर्स पर्सन (आरपी) दिनेश कुमार बाथरा ने आंकखेड़ी स्कूल का निरीक्षण किया। सुबह 7:30 बजे सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। स्कूल की व्यवस्थाएं सही मिलीं और कक्षाओं का संचालन नियमित पाया गया।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 7 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 7 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 12 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 11 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 13 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 11 views