स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक और जागरूकता जरूरी- डॉ. रस्तोगी

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम; टेलीमेडिसिन और रोगों से बचाव पर दिया जोर।

झालावाड़
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (यूएचटीसी) झालरापाटन में हुआ। कार्यक्रम में चिकित्सा विशेषज्ञों ने आधुनिक स्वास्थ्य चुनौतियों, रोगों की रोकथाम और टेलीमेडिसिन की भूमिका पर चर्चा की। कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ. शकीला मुल्ला के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रथम वर्ष के रेजिडेंट डॉ. शौर्य रस्तोगी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के महत्व और स्वास्थ्य सेवाओं में नई तकनीकों के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी।
स्वास्थ्य शिक्षा से ही संभव है रोगों की रोकथाम-
डॉ. रस्तोगी ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में उपचार से बेहतर बचाव की अवधारणा को अपनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों को जीवनशैली से जुड़े रोगों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और जागरूकता को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की सही जानकारी और समय पर उपचार मिलने से कई गंभीर बीमारियों को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सकता है।
टेलीमेडिसिन से दूरियां होंगी कम-
कार्यक्रम में टेलीमेडिसिन की बढ़ती उपयोगिता पर भी जोर दिया गया। दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से जोड़ने में टेलीमेडिसिन अहम माध्यम बन रहा है। डिजिटल तकनीक के जरिए मरीज घर बैठे चिकित्सकीय सलाह प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में मौजूद रिक्तियों (गैप) को भरने में टेलीमेडिसिन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विशेषज्ञों ने कहा कि आने वाले समय में तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो सकती हैं।
यह है विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 की थीम- पीसीएम विभाग के हेल्थ इंस्पेक्टर गौरव सक्सेना ने बताया कि इस वर्ष डब्ल्यूएचओ ने विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम टूगेदर फोर हेल्थ स्टेंड वीथ साइंस निर्धारित की है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक और मानवीय दृष्टिकोण के संतुलन को बढ़ावा देना है, ताकि आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के पहुंच सकें।
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश-
कार्यक्रम के दौरान केंद्र परिसर में पौधारोपण भी किया गया। चिकित्सकों ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ये चिकित्सक रहे मौजूद-
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने भाग लिया, जिनमें डॉ. मधुसूदन स्वर्णकार, डॉ. मयंक जैन, डॉ. आसिफ अहमद कुरैशी, डॉ. हेम नंदनी पाठक, डॉ. उमाशंकर शुक्ला, डॉ. सुनील गोरा और डॉ. नितेश झा शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य जागरूकता को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 7 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 7 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 12 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 11 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 13 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 11 views