विजयादशमी… रावण का 35 फीट‎ऊंचा पुतला 4 मिनट में हुआ खाक‎

झालावाड़
महावीर सेवादल के तत्वावधान में‎ चल‎ 9 दिवसीय चैत्र नवरात्र‎ महोत्सव मेले ‎का समापन शनिवार ‎को विजयादशमी ‎पर्व पर राडी के‎ बालाजी स्थित दशहरा‎ मैदान में‎ रावण के पुतले के दहन से ‎हुआ।‎ अहंकार के प्रतीक का रावण‎‎पुतला 2 मिनट में ही जलकर‎ खाक हो ‎गया। राडी के बालाजी ‎मंदिर के पास ‎दशहरा मैदान में‎ रावण दहन देखने के ‎लिए लोगों‎ की भीड़ उमड़ी। यहां मेले‎जैसा ‎‎माहौल रहा। राम जानकी की ‎‎शोभायात्रा के मैला मैदान पहुंचने ‎पर ‎मुख्य अतिथि कलेक्टर अजय सिंह राठौड़‎और एसपी अमित कुमार बुड़ानिया ने ‎पूजन किया। इसके‎ बाद राम लक्ष्मण ने‎ तीर चलाकर रावण पुतले का दहन‎किया। 35 ‎फीट के रावण का पुतला 2 ‎मिनट ‎में ही जलकर खाक हो गया।‎‎ विजयादशमी पर्व पर पुतला दहन ‎से पूर्व‎छबड़ा के शोरगरों ने लंका ‎दहन का ‎प्रदर्शन किया।‎ इस मौके पर महावीर ‎सेवादल के अध्यक्ष संजय जैन,‎भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीएम धाभाई, राजकुमार‎ सोनी, भूपेंद्र शर्मा, लोकेश व्यास, जितेंद्र‎ टेलर, अनिल कसेरा, बंटी खंडेलवाल, वीरेंद्र सोगड़िया, अंकुर पटवा मौजूद रहे।

रामजनकी की शोभायात्रा निकाली
शहर में विजयादशमी पर्व पर शनिवार को राम‎लक्ष्मण व सीता की शोभायात्रा निकाली गई।‎ पंचमुखी बालाजी पर महावीर सेवादल अध्यक्ष‎ संजय जैन ने शस्त्रों की पूजा अर्चना की। इसके ‎बाद शोभायात्रा शाम 5 बजे प्रारंभ हुई। ‎शोभायात्रा में राधा कृष्ण, श्रीराम जानकी,‎लक्ष्मण और हनुमान की झांकी भी आकर्षण का‎ केंद्र रही। शोभायात्रा में धार्मिक भजनों से माहौल‎ धर्ममय हो गया। शोभायात्रा में अखाड़ों के ‎उस्ताद भी शामिल हुए। अखाड़ों के पहलवानों ने‎ तलवार बाजी, पट्टाबाजी के करतब दिखाए। ‎शोभायात्रा सर्राफा बाजार, धोकड़े के बालाजी,‎गागरोन रोड होते हुए राडी के बालाजी पहुंची।‎शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह स्वागत हुआ।‎ शोभायात्रा के राडी के बालाजी पहुंचने पर राम‎लक्ष्मण सीता की पूजा अर्चना की गई। इसके‎ बाद राम ने तीर चलाकर रावण का दहन किया।‎ इस दौरान विजय जुलूस पर पुष्पवर्षा की गई। ‎शाेभायात्रा में महावीर सेवादल के बंटी खंडेलवाल राजकुमार सोनी, भूपेंद्र शर्मा, जितेंद्र टेलर, विष्णु लखारा, लेख राज लोधा, राहुल नाथ पटवा, जोधराज नगर, वीरू सोगरिया, दिलीप जैन, लोकेश व्यास, घासीलाल, चंद्रमोहन धाभाई साथ चल रहे थे।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 50 जवान तैनात‎
विजयादशमी पर्व पर कानून व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बना रहे,‎ इसके लिए 50 जवान सुरक्षा में तैनात रहे। डीएसपी हर्षराजसिंह खरेड़ा, यातायात प्रभारी अाशीष शर्मा, काेतवाली थानाधिकारी मुकेश मीणा, महिला थानाधिकारी, सदर थानाधिकारी सहित ‎करीब 50 जवान तैनात रहे। शोभायात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल‎ रहा। मेला मैदान पर भी सिविल ड्रेस ‎में भी लोगों के बीच जवान तैनात रहे।‎

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views