एसआरजी व जनाना अस्पताल में बढ़ेंगे 7 निशुल्क दवा काउंटर, मरीजों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत

-नॉन फंक्शनल डीडीसी पर सरकार ने मांगा जवाब, मेडिकल कॉलेज ने पेशेंट लोड को देखते हुए 7 की डिमांड भेजी।

झालावाड़।
झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के एसआरजी व जनाना अस्पतालों में अब मरीजों को दवाइयों के लिए लंबी लाइनें लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत झालावाड़ सहित प्रदेशभर के अस्पतालों में अतिरिक्त दवा वितरण केंद्र (डीडीसी) बढ़ाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों से 3 दिन में विस्तृत प्रस्ताव मांगे हैं। झालावाड़ मेडिकल कॉलेज ने भी दोनों अस्पतालों में 7 अतिरिक्त दवा काउंटर के प्रस्ताव भेजे हैं। इसमें 4 एसआरजी व 3 जनाना अस्पताल में खोले जाएंगे। एसआरजी अस्पताल में अभी 10 और जनाना अस्पताल में 6 काउंटर संचालित है। लेकिन दोनों अस्पतालों में मरीजों के दबाव को देखते हुए ये काउंटर कम पड़ रहे हैं। यहां करीब 23 डीडीसी की जरूरत है। ऐसे में 7 अतिरिक्त निशुल्क दवा काउंटर के फार्मा विभाग ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मार्फत प्रस्ताव बनाकर भेजे है।

नियम…120 मरीजों पर एक डीडीसी व एक फार्मासिस्ट-
नियमों के अनुसार 120 मरीजों की ओपीडी पर एक दवा वितरण केंद्र और एक फार्मासिस्ट होना चाहिए है। जबकि दोनों अस्पतालों में प्रतिदिन 2760 से लेकर 3 हजार रोगी उपचार के लिए आ रहे हैं। ऐसे में यहां करीब 23 दवा वितरण काउंटर होने चाहिए। जबकि केवल 16 ही काउंटर संचालित हैं।

नए डीडीसी मिलने पर फार्मासिस्ट की आएगी कमी-
दोनों अस्पतालों में संचालित 16 काउंटरों के लिए वर्ममान में ही 8 फार्मासिस्ट की कमी है। ऐसे में कई काउंटर तो हेल्परों के भरोसे चल रहे हैं। अब 7 अतिरिक्त काउंटर और खुलने वाले हैं। ऐसे में इन काउंटर के संचालन के लिए और फार्मासिस्ट की जरूरत होगी। मेडिकल कॉलेज में 17 पद स्वीकृत है। पूर्व में इन पदों को ठेकाकर्मी लगाकर भरा गया था। लेकिन इनमें से कुछ नई भर्ती में चले गए और कुछ ने रिजाइन कर दिया। जिससे यह पद फिर खाली हो गए। विभाग ने फार्मासिस्ट लगाने की भी मांग की है।

———–
मेडिकल कॉलेज के दोनों अस्पतालों के लिए मरीजों के ओपीडी लोड को देखते हुए 23 निशुल्क दवा वितरण काउंटर के प्रस्ताव बनाकर भेजे हैं। अभी वर्तमान मे 16 ही संचालित है। सरकार की डिमांड पर 7 और के प्रस्ताव दुबारा भेजे है।
डॉ. संजय पोरवाल, प्रिंसिपल, मेडिकल कॉलेज झालावाड़

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views