सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों को 31 मार्च तक करवाना होगा भौतिक सत्यापन

जयपुर, . सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत जिले में वृद्धावस्था, एकल नारी एवं विशेष योग्यजन श्रेणी के लगभग 5 लाख 95 हजार लाभार्थियों को राज्य सरकार द्वारा पेंशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक बी.पी चंदेल ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना नियम, 2013 के अनुसार सभी पेंशनधारकों का वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाया जाना अनिवार्य है। वर्तमान स्थिति के अनुसार जयपुर जिले में 72 हजार 756 तथा जयपुर शहर क्षेत्र में 64 हजार 180 पेंशनधारक अभी भी भौतिक सत्यापन से शेष हैं। बी.पी चंदेल ने बताया कि इस संबंध में बुधवार को नगर निगम के सभी उपायुक्तों की बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) द्वारा आयोजित की गई, जिसमें सभी लंबित पेंशनधारकों का भौतिक सत्यापन 31 मार्च 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी शेष पेंशनधारकों से अपील की गई है कि वे 31 मार्च 2026 तक अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र, स्मार्ट फोन या अधिकृत स्वीकृतकर्ता अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अनिवार्य रूप से अपना भौतिक सत्यापन करवा लें। यदि निर्धारित तिथि तक भौतिक सत्यापन नहीं कराया जाता है, तो संबंधित पेंशनधारकों की पेंशन बंद करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को प्रेषित कर दिया जाएगा।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views