डाकघर को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

झालावाड़। शहर में बस स्टैंड के समीप प्रधान डाकघर को बुधवार काे लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की ईमेल पर धमकी मिली। इसमें साइनाइड बम से उड़ाना बताया गया और धमकी को हल्के में नहीं लेने की बात लिखी गई। इस बार यह मेल कोटा डिवीजन कार्यालय को प्राप्त हुआ, जिसकी सूचना मिलने पर यहां भी तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस दौरान करीब एक घंटे तक काम काज ठप रहा।
एएसपी रवि शंकर ने बताया कि दूसरे दिन बुधवार को एक बार फिर ईमेल के जरिए डाकघर कार्यालय स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम उसे उड़ाने की धमकी मिली। इस बार ईमेल कोटा डिवीजन कार्यालय को भेजा गया। इसमें लिखा गया कि कोटा डिवीजन कार्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी पासपोर्ट सेवा केंद्र को साइनाइड बम से उड़ा दिया जाएगा। कोटा में डिवीजन में झालावाड़ केंद्र भी आता है। इस पर यहां भी अलर्ट किया गया और पुलिस पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस की इंटेलिजेंस और विशेष शाखा के पुलिसकर्मियों ने करीब एक घंटे तक पूरे कार्यालय की बारीकी से जांच की। इस दौरान सभी ग्राहकों व कर्मचारियों को बाहर भेज दिया गया।


कोटा डिवीजन में है 5 पासपोर्ट सेवा केंद्र

प्रधान डाकघर कार्यालय के अनुसार कोटा डिवीजन कार्यालय के अंतर्गत कोटा के अलावा, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ, प्रतापगढ़ व झालावाड़ पासपोर्ट सेवा केंद्र आते हैं, जिनको साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
एक दिन पहले मुख्यालय को दी थी सभी पासपोर्ट केेेेंद्र को उड़ाने की धमकी
इससे पहले मंगलवार को भी डाकघर मुख्यालय जयपुर काे अज्ञात ईमेल के जरिए सभी पासपोर्ट सेवा केंद्र को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस पर झालावाड़ डाकघर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में भी दो घंटे तलाशी अभियान चला, जिसके चलते कामकाज ठप रहा।

  • Related Posts

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    झालावाड़। कोटा रोड पर स्थित किशन सागर तालाब और रैन बसेरा उद्यान का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण…

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    कोटा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में मई माह में नान-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 14813/14814…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 3 views
    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 7 views
    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 6 views
    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल