24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव मनाया

  • सकल दिगंबर जैन समाज क तत्वावधान में हुआ आयोजन।

झालावाड़।
सकल दिगंबर जैन समाज और श्वेतांबर श्रीसंघ के तत्वावधान में सोमवार को भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली गई। चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर से भगवान की शोभायात्रा प्रारंभ हुई। पंचरंगा ध्वज शोभायात्रा का प्रतिनिधित्व करते हुए आगे बढ़ा। झालरापाटन के प्रसिद्ध बैंड की स्वर लहरियों ने श्रद्धालुओं भक्ति के रंग में रग दिया। शोभायात्रा में युवक-युवतियां नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा धानमंडी स्थित भगवान महावीर स्वामी श्वेतांबर जैन मंदिर पहुंची यहां श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसके बाद शोभायात्रा नमीनाथ जिनालय और दादाबाड़ी पहुंची, यहां भी श्रद्धालुओं पूजा अर्चना कर भक्ति की। इसके बाद शोभायात्रा जेल रोड, मंगलपुरा होते हुए पुन: चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में संपन्न हुई। इससे पहले धार्मिक कार्यक्रमों की शुरूआत प्रभात फेरी से हुई, इसमें भगवान महावीर के अमर संदेश जीयो और जीने दो को जन-जन तक पहुंचाया गया।

श्रीजी का अभिषेक हुआ
दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने पर भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक व शांतिधारा हुई। पंडित भागचंद जैन ने वेद मंत्रोच्चार के साथ भगवान के अभिषेक व शांतिधारा करवाई। अभिषेक व शंतिधारा के पुण्यार्जक मानमल सोनी परिवार व भागचंद जैन परिवार रहा।

भंडारे में प्रसादी ग्रहण की
गोदाम की तलाई स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में लालचंद जैन धर्मेंद्र जैन परिवार की ओर से भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर भंडारे का आयोजन किया गया, इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। भंडारा दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुआ जो शाम 5 बजे तक चला।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views