सांसद दुष्यंत के प्रयास रंग लाए

बारां में हमसफ़र और भवानीमंडी में गरभा एक्सप्रेस के ठहराव को मंज़ूरी
बारां/ झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह के प्रयासों से बारां और भवानीमंडी को लंबी दूरी की दो ट्रेनों के ठहराव मिले हैं। बीते मंगलवार सांसद सिंह की रेल मंत्री के साथ बैठक के बाद आज रेलवे बोर्ड ने यह ठहराव घोषित किए हैं। ठहराव प्रारंभ होने की तिथि अलग से घोषित की जाएगी।
क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य धीरज गुप्ता ने बताया कि 20481-82 भगत की कोठी-तिरुचिरापल्ली हमसफ़र एक्सप्रेस को बारां में जबकि 12937-38 गांधीधाम-हावड़ा गरभा एक्सप्रेस को भवानीमंडी में ठहराव दिए गए हैं। गुप्ता ने बताया कि बारां में हमसफर एक्सप्रेस के ठहराव से यात्रियों को जयपुर, जोधपुर, नागपुर, विजयवाड़ा, चेन्नई एवं तिरुचिरापल्ली तक सीधी रेल सुविधा प्राप्त होगी। इसी प्रकार गरभा एक्सप्रेस के ठहराव से भवानीमंडी के यात्रियों को गांधीधाम, अहमदाबाद, रतलाम, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, गया, धनबाद, आसनसोल और हावड़ा तक यात्रा के लिए साधन उपलब्ध हो सकेगा।
सांसद सिंह ने कहा कि धार्मिक एवं व्यावसायिक पर्यटन की दृष्टि से झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र के लिए यह दोनों ठहराव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र की जनता को बधाई दी है।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views