झालरापाटन मंडी में गेहूं की जोरदार आवक, 20 हजार कट्‌टे पहुंचे

झालरापाटन. झालरापाटन स्थित हरिश्चंद कृषि उपजमंडी में इन दिनों गेहूं की आवक तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को मंडी में सभी जिंस की मिलाकर 25 हजार कट्‌टों की आवक हुई, इसमें सबसे अधिक आवक गेहूं की करीब 20 हजार कट्‌टे दर्ज की गई।
नई फसल के बाजार में आने के साथ ही किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। मंडी में सुबह से ही किसानों की आवाजाही बनी रही। खाद्य एवं तिलहन व्यापार संघ मीडिया प्रभारी हरि राठौर ने बताया कि बुधवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर किसान उपज लेकर पहुंचे। मंडी परिसर में गेहूं की ढेरियां लग गईं। पूरे परिसर में दूर तक गेहूं के ही ढेरियां दिखाई दे रही थी। जिससे पूरे दिन खरीदी का माहौल बना रहा। व्यापारियों द्वारा गेहूं की गुणवत्ता के आधार पर बोली लगाई गई। मंडी अधिकारियों के अनुसार इस बार मौसम अनुकूल रहने से उत्पादन बेहतर हुआ है, जिसके चलते आवक में लगातार वृद्धि हो रही है। गेहूं के दाम भी संतुलित बने हुए हैं।

गेहूं अभी उच्चतम भाव 2370 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका

झालरापाटन कृषि उपजमंडी मे बुधवार काे दाेपहर 12 बजे तक ही गेहूं सहित अन्य जिंसों की 25 हजार कट्टाें की अावक हाे चुकी थी। इसमें गेहूं 2370 रुपए प्रति क्विंटल उच्चतम भाव पर बिका। जबकि अन्य कृषि जिंसों सरसों, चना, मैथी, कलौंजी, धनिया, चिया सीड्स, मक्का और सोयाबीन 3 से 4 हजार बोरी की प्रतिदिन आवक हो रही है।

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गेहूं की आवक

व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में आवक और बढ़ सकती है। वहीं मंडी प्रशासन ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views