झालावाड़ ईदगाह में रंग-रोगन:20 या 21 मार्च को मनेगा त्योहार, नमाज का समय तय

झालावाड़ में मुस्लिम समाज की ओर से ईद का त्योहार मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चांद दिखाई देने पर 20 या 21 मार्च को मनाए जाने वाले इस त्योहार के लिए ईदगाह परिसर में रंग-रोगन और साफ-सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है।ईदगाह कमेटी के पदाधिकारी कई दिनों से परिसर की साफ-सफाई, पुताई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। ईदगाह कमेटी से जुड़े पूर्व पार्षद इनाम जफर ने बताया कि चांद दिखने पर 20 या 21 मार्च को ईद का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा।ईदगाह कमेटी के सदर शराफत अली अब्बू ने बताया कि ईद की नमाज का समय सुबह 8:45 बजे निर्धारित किया गया है। उन्होंने वाहनों के लिए मार्ग भी बताए। चार पहिया वाहन मामा भांजा चौराहे से फॉरेस्ट रोड होते हुए नया तालाब से ईदगाह पहुंचेंगे, जबकि दो पहिया वाहन मोती कुआं स्कूल, पीलखाना होते हुए ईदगाह पहुंचेंगे।नमाज को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए आज ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों ने ईदगाह पहुंचकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर नायब शहर काजी मौलाना मन्नान कादरी, आमिर खान, कय्यूम सिद्दीकी, असलम खान, अतीक कुरैशी, शाकिर अली पप्पन, फिरोज बाबा, रऊफ मंसूरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।गौरतलब है कि इन दिनों मुस्लिम समाज के रमजान चल रहे हैं। रमजान पूरे होने के बाद ईद का त्योहार परंपरागत तरीके से मुस्लिम समाज की ओर से मनाया जाएगा।

  • Related Posts

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    झालावाड़। कोटा रोड पर स्थित किशन सागर तालाब और रैन बसेरा उद्यान का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण…

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    कोटा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में मई माह में नान-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 14813/14814…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 1 views
    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 3 views
    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 3 views
    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 4 views
    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 3 views
    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल