ईद के त्यौहार शनिवार को मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईदगाह पर रंग रोगन सहित साफ सफाई का कार्य पूरा हुआ। शनिवार को ईदुल फ़ित्र का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा इस को लेकर कमेटी के पदाधिकारी कई दिनों से ईदगाह परिसर कि साफ सफाई पुताई सहित अन्य व्यवस्थाओ को दुरुस्त करवाने मे लगे हुए थे। ईदगाह कमेटी के प्रवक्ता इनाम जफर ने बताया की ईद की नमाज़ का वक़्त सुबह 8:45 का रहेगा, जिसमे वाहनों के लिए चार पहिया वाहन मामा भांजा चौराहे से फारेस्ट रोड होते हुए नया तालाब होते हुए ईदगाह पहुंचेंगे। दो पहिया वाहन मोती कुआं स्कूल,फील खाना होते हुए ईदगाह पहुंचेंगे, ईद की नमाज़ को लेकर समस्त तैयारिया पूरी कर ली गई हैं। व्यवस्थाओ का जायजा लेने शुक्रवार को पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मोके पर पहुंचे। सी ओ हर्षराज सिंह खरेड़ा, शहर कोतवाल मुकेश मीणा सहित ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे, ईदगाह कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे ईदगाह कमेटी सदर शराफत अली अब्बू, शाकिर अली पप्पन, आमिर खान, कय्यूम सिद्दीक़ी, , फिरोज बाबा, अनस अली, एराज अली सहित अन्य मौजूद रहे!






