पुरानी रंजिश में रची हत्या की साजिश 7 लाख की सुपारी देकर करवाना चाहता था कत्ल

जिसे सुपारी दी वाे ही बना परिवादी : इंकार करने पर धमकाया अाैर खाली चेक तक ले लिए, डिजिटल सबूतों से खुला पूरा मामला

झालावाड़।
पुरानी रंजिश में हत्या की बड़ी साजिश काे नाकाम करते हुए खानपुर पुलिस ने वारदात से पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने रंजिश में एक व्यक्ति की हत्या करवाने के लिए 7 लाख रुपए की सुपारी देने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस साजिश को विफल कर दिया। खास बात यह है कि अाराेपी ने जिस व्यक्ति काे हत्या की सुपारी दी उसी ने पुलिस काे परिवाद देकर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने इस परिवादी का नाम गाेपनीय रखा है।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि 5 अप्रैल को खानपुर थाने में एक पीड़ित ने उसकी हत्या की सुपारी देने के मामले में परिवाद दिया था। इस पर पुलिस सतर्क हाे गई अाैर एएसआई जितेंद्र कुमार ने मामले की जांच करने के बाद खानपुर थाने में मामला दर्ज किया। इसके बाद खानपुर डीएसपी गरिमा जिंदल के सुपरविजन में विशेष टीम गठन किया गया। टीम ने मामले की जांच कर डिजिटल सबूतों के आधार पर पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी लाखाखेड़ी, खानपुर निवासी धनराज उर्फ धन्नजी पुत्र सियाराम मीणा को गिरफ्तार कर लिया।
सुपारी किलर को धमकियां देकर दबाव बनाने लगा अाराेपी
जब परिवादी ने दुर्गाशंकर नागर की हत्या जैसे जघन्य अपराध को करने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। साथ ही कहा कि काम नहीं करने पर उससे डेढ़ गुना रकम वसूल करेगा। अाराेपी ने उससे जबरन खाली चेक भी ले लिए। इधर, परिवादी को डर था कि आरोपी किसी भाड़े के हत्यारे से वारदात करवा सकता है। इसलिए वह पुलिस के पास पहुंच गया और मामले की जानकारी दी।

डिजिटल सबूत बने मामले के खुलासे की मजबूत कड़ी
1. हत्या की साजिश का खुलासा करने में पुलिस को डिजिटल सबूतों से बड़ी मदद मिली। जांच के दौरान परिवादी द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल फोन की तकनीकी जांच की गई। मोबाइल में आरोपी और शिकायतकर्ता के बीच हुई बातचीत की कई ऑडियो रिकॉर्डिंग मिलीं, जिनमें आरोपी ने हत्या की साजिश और सुपारी की पेशकश की।
2. पुलिस ने इन ऑडियो रिकॉर्डिंग का तकनीकी विश्लेषण करवाया और वॉइस एनालिसिस के जरिए आवाज की पुष्टि की। साथ ही बातचीत का पूरा ट्रांसक्रिप्ट भी तैयार किया गया, जिससे साजिश से जुड़ा पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो गया।
3. इन डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को आरोपी की भूमिका के पुख्ता प्रमाण मिले, जो जांच में अहम कड़ी साबित हुए।

रंजिश के चलते पहले भी दर्ज हुए हैं दाे मामले
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी धनराज मीणा के पिता सियाराम मीणा और दुर्गाशंकर नागर के बीच भी पहले विवाद हो चुके हैं। इसको लेकर वर्ष 2023 में खानपुर और कोतवाली झालावाड़ थाने में केस दर्ज हुए थे। 2025 में भी गाली-गलौज और धमकी के मामले सामने आए थे।

  • Related Posts

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    झालावाड़। कोटा रोड पर स्थित किशन सागर तालाब और रैन बसेरा उद्यान का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण…

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    कोटा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में मई माह में नान-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 14813/14814…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 3 views
    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 7 views
    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 7 views
    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल