नेशनल हाईवे 52 पर कार-बाइक भिड़ंत, 2 घायल

झालावाड़।
नेशनल हाईवे 52 पर सोमवार रात माधोपुर और हरिपुरा गांव के बीच सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। यह हादसा गलत साइड जा रही बाइक और एक कार की भिड़ंत के कारण हुआ। घायल युवकों की पहचान मध्य प्रदेश के गोगपुर निवासी दिनेश (26) पुत्र ओंकार लाल और कमल (24) के रूप में हुई है।
एएसआई गौतम बिश्नोई ने बताया कि दिनेश और कमल सोमवार सुबह किसी काम से झालावाड़ के डूंगर गांव आए थे। रात को वे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दिनेश गलत दिशा में बाइक चला रहा था, तभी कोटा की ओर से आ रही एक कार से उनकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार सुबह दोनों के परिजन भी झालावाड़ अस्पताल पहुंच गए हैं। कमल की हालत गंभीर बनी हुई है चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर वेंटिलेटर पर रखा है।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views