बिजली चोरी पकड़ने गई डिस्कॉम टीम पर पथराव, दो लाइनमैन घायल


फोटो
न्यूज ओरियम. बाघेर सारोला क्षेत्र के राजपुरा गांव में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे राजस्व वसूली और अवैध कनेक्शन काटने गई डिस्कॉम टीम पर हमला हो गया। घटना में दो लाइनमैन घायल हो गए। जानकारी के अनुसार डिस्कॉम की टीम बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन हटाने के लिए गांव पहुंची थी। डिस्कॉम टीम कार्रवाई करने लगी तो राजपुरा निवासी राजकुमार उर्फ मूलचंद भील और उसके भाई रवि कुमार पुत्र लेखराज भील ने विरोध शुरू कर दिया। दोनों ने पहले जेईएन सुशांत कुमार से बहस की और फिर लाइनमैन के साथ गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पत्थरबाजी कर दी। हमले में लाइनमैन दीपचंद मीणा और रामकुमार नायक घायल हो गए। दोनों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सारोला थाना प्रभारी बुद्धराम चौधरी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद डिस्कॉम एईएन टीकाराम मीणा ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, खानपुर डीएसपी गरिमा जिंदल ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए सारोला थाना प्रभारी से जानकारी ली और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। डिस्कॉम कर्मियों के साथ हुई इस घटना के बाद क्षेत्र के तकनीकी कर्मचारियों और अधिकारियों में रोष व्याप्त है।
आंकड़े डालकर बिजली चोरी कर रहे थे दोनों भाई-
जेईएन सुशांत कुमार ने बताया कि राजपुरा निवासी राजकुमार भील और उसका भाई रवि कुमार भील द्वारा आंकड़े डालकर अवैध कनेक्शन से बिजली चोरी की शिकायत मिली थी। मौके पर कार्रवाई करने गए तभी आंकड़ों से बिजली चोरी की जा रही थी। इस पर अवैध कनेक्शन का तार हटाया तो आरोपियों ने विरोध करते हुए पथराव किया।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views