टॉप टेन मोस्ट वांटेड इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

3 महीने से फरार था आरोपी, पैसों की मांग कर मारपीट के मामले में पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

झालावाड़। जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए टॉप टेन मोस्ट वांटेड सूची में शामिल इनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले करीब तीन महीने से फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। एसपी अमित कुमार ने बताया कि अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर पवन उर्फ सीपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी पैसों की मांग को लेकर मारपीट करने के मामले में घटना के बाद से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित कर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। आरोपी गिरफ्तारी के लिए डीएसपी हर्ष राज सिंह खरेड़ा के सुपरविजन में थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट, हथियार तस्करी और एक्साइज एक्ट सहित कुल 27 मामले दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है।

  • Related Posts

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    झालावाड़। कोटा रोड पर स्थित किशन सागर तालाब और रैन बसेरा उद्यान का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण…

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    कोटा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में मई माह में नान-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 14813/14814…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 3 views
    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 7 views
    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 7 views
    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 6 views
    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल