ग्रामीणों ने लगाया मुआवजे में भेदभाव का आरोप, जताया विरोध, विधायक ने रुकवाया परवन नहर का काम

  • वजह यह कि किसी गांव को अधिक तो किसी को काफी कम मिला है मुआवजा, ग्रामीणों और विधायक का कहना कि जब प्रोजेक्ट एक है तो एक जैसा मुआवजा मिलना चाहिए। इसमें भेदभाव बर्दाश्त नहीं होगा
  • न्यूज ओरियम, झालावाड़। झालावाड़ के खानपुर उपखंड में परवन बांध परियोजना की नहर खुदाई का काम ग्रामीणों ने रुकवा दिया। खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुआवजे में भेदभाव का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन से 7 दिन में दोबारा सर्वे कराने की मांग पर सहमति बनने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
  • बड़ी संख्या में ग्रामीण परवन बांध स्थल पर पहुंचे और नहर खुदाई का काम बंद करा दिया। सूचना मिलने पर खानपुर एसडीएम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों ने 7 दिन के भीतर दोबारा सर्वे कराने और आपत्तियों की सुनवाई के लिए तहसीलदार को नियुक्त करने की मांग की। इन मांगों पर सहमति बनने के बाद धरना समाप्त हुआ, लेकिन नहर का काम फिलहाल रुका रहेगा।ग्रामीणों का आरोप है कि खेरखेड़ा गांव के लोगों को 2014 की दरों पर आवासों का मुआवजा मिला है, जो काफी कम है। वहीं, पास के ही एक अन्य खेरखेड़ा गांव (2 किलोमीटर दूर) के लोगों को 2024 की दरों पर भुगतान किया गया है, जो कई गुना अधिक है। ग्रामीणों ने मांग की है कि उनके गांव को भी 2024-25 की दरों के अनुसार ही मुआवजा दिया जाए। उनका कहना है कि कई गांवों में मुआवजे को लेकर विसंगतियां हैं, जिससे ग्रामीणों में रोष है।धरना प्रदर्शन के दौरान खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मांगों पर खानपुर एसडीएम और परवन बांध परियोजना के जिला मुख्यालय के अधिकारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने 7 दिन में दोबारा सर्वे कराने का आश्वासन दिया। खानपुर एसडीएम ने यह भी कहा कि ग्रामीणों की सभी समस्याओं को तहसीलदार सुनकर उनका समाधान करेंगे, जिसके बाद काम फिर से शुरू किया जाएगा। इन आश्वासनों के बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views