बाइक सवार कॉलेज छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

झालावाड़। झालरापाटन-भवानीमंडी मार्ग को कोटा हाईवे से जोड़ने वाली सड़क पर कपासिया कुआं के पास बुधवार सुबह 8 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार कॉलेज छात्र की मौत हो गई। छात्र परीक्षा देने जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
सदर थाना प्रभारी रामस्वरूप राठौर ने बताया कि कॉलेज छात्र खैराबाद निवासी अभिषेक (18) पुत्र सोहन बीए प्रथम वर्ष का छात्र था और पैतृक गांव बैरागढ़ से खैराबाद परीक्षा देने जा रहा था। कोटा हाइवे जाने वाली सड़क पर उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। अभिषेक को एसआरजी अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इकलौता बेटा था अभिषेक

अभिषेक के रिश्तेदारों ने बताया कि अभिषेक इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन राधिका भी पढ़ाई कर रही है। सोहन महाजन मूल रूप से बैरागढ़ के रहने वाले हैं, लेकिन कुछ साल पहले रोजगार के कारण कोटा जिले के खैराबाद चले गए थे, जहां वे किराने की दुकान चलाते हैं।

मार्च में 27 सड़क दुर्घटनाएं हुई

27 एक्सीडेंट में 12 की मौत, 26 घायल आईरेड कोऑर्डिनेटर अभिषेक विजयवर्गीय ने बताया कि जिले में 1 से 17 मार्च तक 27 सड़क दुर्घटनाएं हुई है, इसमें 26 लोग घायल हो गए हैं और 12 लोगों की मौत हुई है। फरवरी 26 की बात करे तो 32 सड़क दुर्घटनाओं में 33 लोग घायल हुए और 19 लोगों की मौत हुई थी।

  • Related Posts

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    झालावाड़। कोटा रोड पर स्थित किशन सागर तालाब और रैन बसेरा उद्यान का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण…

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    कोटा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में मई माह में नान-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 14813/14814…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 3 views
    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 6 views
    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 6 views
    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 4 views
    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल