पेंशनर्स की शिकायतों के समाधान के लिए वर्ष में 4 बार आयोजित होंगी पेंशन अदालतें

,प्रथम चरण में शिक्षा विभाग के पेंशनर्स के लिए 27 अप्रेल को होगा पेंशन अदालत का आयोजन,पेंशनर्स 25 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

जयपुर, । पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स को पेंशन प्रकरण प्रस्तुत करने में आ रही समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए पेंशन अदालतें वर्ष में 4 बार आयोजित की जाएंगी। इसके प्रथम चरण में शिक्षा विभाग से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान के लिए 27 अप्रेल 2026 को संभाग स्तर पर पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विधवा/तलाकशुदा/अविवाहित पुत्री/दिव्यांग व्यक्तियों के पेंशन प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। जिसके संयोजक अतिरिक्त निदेशक क्षेत्रीय कार्यालय पेंशन विभाग होंगे।पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण निदेशालय के निदेशक महेन्द्र सिंह भूकर ने बताया कि पेंशन अदालत के लिए पेंशनर अपना आवेदन पत्र सम्पूर्ण दस्तावेज के साथ 25 मार्च तक पेंशन विभाग, शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों अथवा सम्बन्धित कोषालय में प्रेषित कर सकेंगे। पेंशन प्रकरणों का निस्तारण नहीं होने पर प्रकरणों को 27 अप्रेल को आयोजित पेंशन अदालत में पेंशन विभाग एवं शिक्षा विभाग के मौजुद अधिकारियों द्वारा मौके पर निस्तारण किया जाएगा। पेंशनर पेंशन अदालत में व्यक्तिगत रूप से या वीडीयो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़ सकेंगे। पेंशन अदालत के लिए निर्धारित आवेदन पत्र शिक्षा विभाग / पेंशन विभाग की वेबसाईट -rajpension.nic.in, pension.raj.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views