झालावाड़ न्याय क्षेत्र में राष्ट्रीय लोक अदालत हुई, 51 हजार से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया

झालावाड़ राष्ट्रीय लोक अदालत में एम.ए.सी.टी प्रकरण, एन.आई. एक्ट, पारिवारिक मामलों एवं विद्युत राशि बकाया मामलों के प्रकरण आपसी राजीनामें से हुए निस्तारित

आज दिनांक 14.03.2026 को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार सम्पूर्ण झालावाड़ न्याय क्षेत्र में श्री आलोक सुरोलिया अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) झालावाड़ के मार्गदर्शन में जिले में राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, 138 एन.आई. एक्ट प्रकरण, धन वसूली से संबंधित प्रकरण, मोटर वाहन दुर्घटना प्रकरण, पारिवारिक विवादों, राजस्व प्रकरणों आदि से संबंधित प्रकरणों की राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्रीमति शशि गजराना सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ ने आमजन को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का समझौते एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से निस्तारण करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत समझौते के आधार पर वादों के निस्तारण का सर्वोत्तम माध्यम है। लोक अदालत से ना सिर्फ समय एवं धन की बचत होती है अपितु उनके मध्य सौहार्द भी बना रहता है। लोक अदालत द्वारा प्रकरण का निस्तारण समझौते के माध्यम से किया जाकर वैधानिक निर्णय दिया जाता है जो कि अंतिम एवं सभी पक्षों पर बाध्यकारी होता है।
श्रीमती गजराना ने बताया की राजीनामे के माध्यम से लोक अदालत में प्रकरण रखने के बाद दोनो पक्षों में राजीनामा होने पर हाथों हाथ प्रकरण का निस्तारण हो जाता हैं जिससे पक्षकार का अनावश्यक न्यायालय के चक्कर नही लगाने पडतें। लोक अदालत एक ऐसा माध्यम है जिससे राजीनामें के माध्यम मुकदमो का निस्तारण तो होता ही हैं एवं लोक अदालत मे निस्तारित होने वाले प्रकरणों की अपील भी नही होती हेैं।
झालावाड़ न्याय क्षैत्र मे आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत मे लम्बित प्रकरणों में से 51 हजार से अधिक प्रकरणों का लोक अदालत बैंचों द्वारा आपसी राजीनामें से निस्तारण किया जाकर 9 करोड़ से अधिक राशि के अवार्ड पारित किये गये।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views