पत्नी को कुए में धकेलकर फरार हो गया पति

झालावाड़। झालावाड़ जिले के रटलाई थाना क्षेत्र के झितापुरा गांव में रविवार शाम एक पति ने अपनी पत्नी को कुएं में धक्का दे दिया। हालांकि कुएं में पानी कम होने के कारण ग्रामीणों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसे आंख के पास चोटें आई हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।पीड़ित महिला कंचन बाई (40) ने बताया कि उसका पति राय सिंह उसे रविवार शाम प्याज की फसल में पानी पिलाने के बहाने खेत पर ले गया था। खेत पर कुएं के पास खड़े होकर वे प्याज की फसल में पानी दे रहे थे। इसी दौरान पति ने उसे कुएं में पानी देखने के लिए कहा। जब वह कुएं में झांक रही थी, तभी पति राय सिंह ने उसे पीछे से धक्का दे दिया। साले को फोन कर गायब होने की दी झूठी सूचना कुएं में गिरने के बाद पति राय सिंह ने डग क्षेत्र के दुधलिया गांव निवासी अपने साले बहादुर को फोन कर बताया कि उसकी बहन गायब हो गई है। सूचना मिलने पर बहादुर बाइक से अपनी बहन के ससुराल झितापुरा पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरू की।भाई ने पहुंचकर बहन को तलाशा तलाश के दौरान कंचन बाई के कुएं में पड़े होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों की सहायता से उसे बाहर निकाला गया और रात को ही झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी आंख के नीचे मामूली चोट आई है। फिलहाल, महिला के परिजन झालावाड़ एसआरजी अस्पताल में उसका इलाज करवा रहे हैं।आरोपी पति हो गया फरार रटलाई थाने से एएसआई बजरंग लाल झालावाड़ इमरजेंसी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित महिला व उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। साले बहादुर ने बताया कि घटना के बाद से महिला का पति राय सिंह फरार है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 21 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 19 views