बूंदी के देई नैनवां ग्रामीण क्षेत्र से कोटा आर्मी कैंटीन सामान लेने आ रहे रिटायर्ड फौजी की रास्ते में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पोता बाइक पर कोटा लेकर आ रहा था। अचानक रास्ते में सांस लेने में तकलीफ होने लगी और हालत बिगड़ती चली गई।पोते कुशाल सेन ने बताया- मैं अपने दादा राधेश्याम फौजी (76) को देई क्षेत्र से कोटा आर्मी कैंटीन सामान दिलवाने के लिए बाइक पर लेकर निकला था। रास्ते में दादा की तबीयत खराब होने लगी और उन्हें सांस भरने लगी। इस दौरान एक-दो बार बाइक रोककर आराम करवाया। कोटा पहुंचने से पहले एक मेडिकल स्टोर से दवा भी लेकर दी, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ।
युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया
झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…


