स्पार्टन्स बने चैंपियन, खिताब किया अपने नाम

झालावाड़।हरिश्चंद्र क्रिकेट ग्राउंड में चार टीमों के मध्य तीन दिनों से चल रहे झालावाड़ राइजिंग क्रिकेट टूर्नामेंट के जबरदस्त हुए फाइनल मुकाबले में स्पार्टन स्पोर्ट्स क्लब ने रॉयल चैलेंजर्स झालावाड़ को चार विकेट से करारी शिकस्त दी । टूर्नामेंट के आयोजक हैदर अली ने बताया कि टॉस जीतकर स्पार्टन्स के कप्तान प्रशांत चतुर्वेदी ने पहले गेंदबाजी चुनी जिसमें शानदार क्षेत्ररक्षण व रोहित शर्मा मनीष भाटिया सुरेश प्रजापति हेमंत कुमार की धारदार गेंदबाजी की के दम पर रॉयल चैलेंजर्स के बल्लेबाजों को बांधे रखा,पर सलामी बल्लेबाज सुरेंद्र तोमर 35 रंग के बाद मध्य क्रम में एक छोर संभाले नक्षत्र सिंह यादव 79 वह पूर्णेन्दु सिंह नरूका 35 रन की बदौलत चैलेंजर्स ने 20 ओवर्स में 164 रन बनाए। इस स्कोर का पीछा करने उतरे स्पार्टन्स के सलामी बल्लेबाज मैंन ऑफ द मैच सुनील बैरागी 57 रन व गौरव नागरे 21रन ने ताबड़तोड़ शुरुआत की वह मध्य क्रम में असीम अली,जुनैद, लोकेश डांगी, तौफीक, सुरेश प्रजापति,व कप्तान प्रशांत चतुर्वेदी के बल्लो ने भी खूब कहर बरपाया,मैदान के हर कोने में चौकों छक्कों की बरसात की, व मात्र 17 ओवर्स में फाइनल मैच में खिताब अपने नाम किया। चैलेंजर्स की ओर से नक्षत्र यादव,शुभेंदु तोमर,विशाल गुर्जर व दिव्यांश शर्मा ने विकेट लिए। टूर्नामेंट के सहसंयोजक भोला ने बताया कि टूर्नामेंट के फाइनल मैच में विशिष्ट अतिथि के रूप में ट्रैकिंग क्लब के संस्थापक विक्रम टाक,ग्रीन फ्रेंड सोसाइटी के विनय जैन,नवांकुर संस्था के सरदार रावजोत सिंह, राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ झालावाड़ के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़,कोर्ट मैनेजर अमित सत्संगी व अभिभाषक परिषद झालावाड़ के सचिव सौम्या परिहार शामिल हुए जिन्होने मेन ऑफ द मैच सुनील बैरागी, मैन ऑफ द टूर्नामेंट नक्षत्र यादव,अंपायर्स आबिद लारा व राजू व खिताबी ट्रॉफी स्पार्टन्स स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों को दी। संयोजक हैदर अली ने भाया जी, योगेश कानावत,सरदार जगजीत सिंह बग्गा जज्जू,बग्गाराम जाखड़,नवीन मीणा,सलीम अंसारी, सरफराज कुरैशी,विश्वेंद्र सिंह,केदार गोस्वामी को विशेष धन्यवाद दिया

  • Related Posts

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    झालावाड़। कोटा रोड पर स्थित किशन सागर तालाब और रैन बसेरा उद्यान का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण…

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    कोटा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में मई माह में नान-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 14813/14814…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्पार्टन्स बने चैंपियन, खिताब किया अपने नाम

    • By admin1
    • April 19, 2026
    • 2 views
    स्पार्टन्स बने चैंपियन, खिताब किया अपने नाम

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 6 views
    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 8 views
    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 7 views
    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 7 views
    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित