झालावाड़ नगर परिषद आयुक्त मिले अनुपस्थित:एडीएम ने निरीक्षण में जताई नाराजगी

झालावाड़ नगर परिषद में प्रशासक एडीएम अनुराग भार्गव ने गुरुवार सुबह औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त अनुपस्थित मिले, जिस पर प्रशासक ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।प्रशासक भार्गव ने आयुक्त से मोबाइल पर संपर्क किया। आयुक्त ने खुद को अस्पताल, झालरापाटन पालिका सहित अलग-अलग स्थानों पर बताया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। एडीएम ने कहा कि ऐसे लापरवाह अधिकारी से काम की उम्मीद नहीं की जा सकती और उनके खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर जयपुर उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर भी देखा निरीक्षण के दौरान, प्रशासक ने कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर भी मंगवाया। बड़ी संख्या में कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासक ने इस बात पर भी चिंता जताई कि यदि अधिकारी ही अनुपस्थित रहेंगे तो कर्मचारियों के काम की निगरानी कैसे होगी।एडीएम भार्गव ने आमजन के लंबित कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आमजन के कार्यों को समय पर निपटाया जाए। प्रशासक के तौर पर, वे सरकारी कामकाज की स्थिति और आमजन के हितों को सुनिश्चित करने के लिए यह निरीक्षण करने पहुंचे थे।

  • Related Posts

    मनरेगा श्रमिकों के लिए कार्य समय बदला

    झालावाड़। झालावाड़ में वीबी-जीरामजी (मनरेगा) श्रमिकों के लिए कार्य समय में बदलाव किया गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए यह नया शेड्यूल शुक्रवार 24 अप्रैल से लागू होगा। अब…

    पुराने टीबी वार्ड को मिलेगा हेरिटेज लुक, मदन विलास पैलेस में सेल्फी प्वाइंट होगा विकसित

    झालावाड़, । कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने एसआरजी अस्पताल के पुराने भवन में संचालित जिला क्षय रोग निवारण केंद्र का निरीक्षण कर भवन के संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं जनसुविधाओं के विस्तार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनरेगा श्रमिकों के लिए कार्य समय बदला

    • By admin1
    • April 23, 2026
    • 3 views

    पुराने टीबी वार्ड को मिलेगा हेरिटेज लुक, मदन विलास पैलेस में सेल्फी प्वाइंट होगा विकसित

    • By admin1
    • April 23, 2026
    • 5 views
    पुराने टीबी वार्ड को मिलेगा हेरिटेज लुक, मदन विलास पैलेस में सेल्फी प्वाइंट होगा विकसित

    झालावाड़ नगर परिषद आयुक्त मिले अनुपस्थित:एडीएम ने निरीक्षण में जताई नाराजगी

    • By admin1
    • April 23, 2026
    • 3 views

    स्पार्टन्स बने चैंपियन, खिताब किया अपने नाम

    • By admin1
    • April 19, 2026
    • 4 views
    स्पार्टन्स बने चैंपियन, खिताब किया अपने नाम

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 8 views
    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 10 views
    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे