एमपी में हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में एक और बच्ची की मौत

  • मालचपुर में तीन दिन पूर्व लोडिंग ट्रक में घुस गई थी ट्रैक्टर ट्रॉली, तीन लोगों की पहले हो गई थी मौत।

झालावाड़।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के माचलपुर में हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में एक और घायल बच्ची ने झालावाड़ अस्पताल में गुरुवार रात को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इस हादसे में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें से तीन की मौत झालावाड़ अस्पताल में हुई है।
झालावाड़ अस्पताल चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि सांवलपुरा, थाना माचलपुर निवासी दिनेश की पुत्री साक्षी (10) की गुरूवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वार्ड से सूचना मिलने पर शव को मोर्चरी में रखवाया गया और माचलपुर पुलिस को सूचित किया। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार रात ​हुए इस हादसे में सलोनी (10) और शिक्षक बालकिशन (45) की भी मौत हो चुकी है। हादसे में घायल सभी लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। एक अन्य घायल की मौत मध्यप्रदेश के माचलपुर में हुई थी।
गांव सांवलपुरा से नयागांव में एक विवाह समारोह में भोजन के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पीपल्याकुल्मी रोड स्थित तेजरा पेट्रोल पंप के पास एलएनटी मशीन ले जा रहे एक ट्रक से टकरा गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली अनियंत्रित होकर पास के नाले में पलट गई। यह घटना गांव से करीब 6 किलोमीटर दूर हुई थी। हादसे के समय ट्रॉली में लगभग 35 से 40 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल माचलपुर अस्पताल पहुंचाया गया था, इनमें से कुछ घायल झालावाड़ एसआरजी अस्पताल लाए गए थे।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 21 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 19 views