संत सुधा सागर स्कूल का 100% बोर्ड परिणाम, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

  • सम्मान समारोह में साफा-माला पहनाकर किया अभिनंदन, मिठाई बांटकर मनाई खुशी

खानपुर।
सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में संत सुधा सागर पब्लिक स्कूल, चांदखेड़ी का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। लगातार दूसरे वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम क्षेत्र में उत्कृष्ट रहा है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल बन गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिठाई बांटकर तथा संगीत पर नृत्य कर अपनी खुशी व्यक्त की।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का साफा, माला व पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रबंधन समिति के सचिव नरेश जैन वेद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सेठी तथा मुख्य संयोजक विनोद सुलाया रहे।
मुख्य अतिथि नरेश जैन वेद ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। उन्होंने कहा कि यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एम.आर. वर्मा ने बताया कि तेजस्वी सिंह चौहान ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। गाथा जैन ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि चैतन्य मीणा और ईशान वैष्णव ने 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा हीरल गौतम (91.60 प्रतिशत) और मयंक मेघवाल (90.80 प्रतिशत) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में शैक्षणिक संयोजक योगेश्वरी सोनी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों व प्रबंधन समिति का आभार माना।

  • Related Posts

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    झालावाड़। कोटा रोड पर स्थित किशन सागर तालाब और रैन बसेरा उद्यान का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण…

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    कोटा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में मई माह में नान-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 14813/14814…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 1 views
    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 2 views

    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 2 views
    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 4 views

    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 3 views
    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 3 views
    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल