
झालावाड़।
शहर में हरिश्चंद्र क्रिकेट खेल मैदान में चार टीमों के बीच चल रहे झालावाड़ राइजिंग क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन दोपहर में कड़ा मुकाबला हुआ। एलिट स्पार्टन्स स्पोर्ट्स क्लब ने झालावाड़ टाइगर्स को 4 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर एलिट के कप्तान प्रशांत चतुर्वेदी ने बल्लेबाजी चुनी। फैसला सही रहा। टीम ने 20 ओवर में 186 रन बनाए। तौफीक ने 66 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 35 रन जोड़े। जुनैद खान ने 18 रन बनाए। अशोक प्रजापति ने 17 रन का योगदान दिया। टाइगर्स की ओर से हैदर अली, सौम्य परिहार, आविश जैन ने विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर्स की टीम की शुरुआत कुलदीप गोस्वामी और रईस ने की। बीच में कप्तान हैदर अली और सौम्य परिहार ने संभलकर बल्लेबाजी की। स्पार्टन्स की चुस्त फील्डिंग रही। शानदार कैच पकड़े गए। गेंदबाजी भी असरदार रही। टाइगर्स की टीम अंत तक 153 रन ही बना सकी। स्पार्टन्स की ओर से रोहित शर्मा ने 3 विकेट लिए। नवीन मीणा ने 2 विकेट लिए। हेमंत कुमार ने 1 विकेट लिया। रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजक हैदर अली ने बताया कि यह खिताब पोक्सो जज राजेश शर्मा ने दिया।




