बारां में नगर परिषद टीम से मारपीट, कपड़े फाड़े

बारां। बारां शहर के दीनदयाल पार्क चौराहे पर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम पर सब्जी व्यापारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक कर्मचारी के साथ मारपीट की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है।कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने ठेले पलटकर सब्जियां सड़क पर बिखेर दीं। उन्होंने टीम के साथ गाली-गलौज भी की।दरअसल, ओवरब्रिज निर्माण के कारण दीनदयाल पार्क चौराहे पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। बीच सड़क पर ठेले और लोडिंग वाहनों के खड़े होने से दिनभर जाम लगता रहता है, जिससे कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि व्यापारियों को पहले भी कई बार समझाइश दी गई थी, लेकिन वे बीच सड़क पर ठेले लगा रहे थे।शुक्रवार शाम अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से कुछ व्यापारी भिड़ गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई कैलाश चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की है।नगर परिषद की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। टीम पर हमला करने के मामले में कोतवाली थाने में राजकार्य में बाधा का केस भी दर्ज कराया गया है।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 21 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 19 views