पांच कराेड़ से रैन बसेरा तालाब अाैर उद्यान का होगा जीर्णोद्वार

झालावाड़। रैन बसेरा तालाब और उद्यान का जीर्णोद्वार काम होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी को लेकर जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता डीएन शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने रैन बसेरे का निरीक्षण किया। रैन बसेरे में अभी भवन का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी ने करवाया है। इसमें हूबहू पुराने रैन बसेरे की तरह बनाया गया है। अब इसे भी जलसंसाधन विभाग को हैंडओवर करना है, लेकिन अभी तक यहां सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसी के चलते रैन बसेरा अभी हैंडओवर नहीं हो पा रहा है। इधर जल संसाधन विभाग की ओर से तालाब के वेस्ट वेयर की मरम्मत कार्य होंगे। नहरी तंत्र का सिस्टम सही होगा। इसी तरह से यहां पर उद्यान को विकसित किया जाएगा। इसमें चारों तरफ बाउंड्री वाल का निर्माण होगा। सजावटी पौधे लगेंगे और इसमें लाईटिंग भी होगी।

  • 187 हैक्टैयर में हो सकेगी सिंचाई
    रैन बसेरा तालाब का जीर्णाेद्वार होने के बाद यहां पर किसानों को फायदा मिलेगा। आसपास के क्षेत्रों के 187 हैक्टेयर के खेत सरसब्ज होंगे। अतिरिक्त मुख्य अभियंता डीएन शर्मा ने निरीक्षण के दौरान कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए पाबंद किया। उन्हेांने अधिकारियेां को किशन सागर तालाब के आसपास सफाई, उद्यान विकसित करने, बाउंड्रीवाल निर्माण और नहरेां की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसईमहेन्द्र सिंह, एईएन जीतराम मीणा सहित अन्य विभागीय अभियंता मौजूद रहे।
  • जल संसाधन विभाग को हस्तांतरित होगा भवन, लेकिन देरी पर देरी हो रही
    रैन बसेरे का मूल भवन 12 दिसंबर 2012 को जलकर नष्ट हो गया था। तभी से ही इसके पुननिर्माण की मांग चली आ रही थी। अब जाकर यहां निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन इसके हस्तांतरण में देरी पर देरी हो रही है। पीडब्ल्यूडी ने वर्तमान में नई सड़क बनाने के लिए सड़क खोद रखी है। इसी के चलते अभी तक काम अधूरा ही है। यह काम पूरा होने के बाद ही इसको हैंडओवर का काम हो सकेगा।
  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 21 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 19 views