आठ दिन से लापता युवक की लाश तालाब में तैरती मिली

झालावाड़।
शहर के दुर्गपुरा तालाब में शनिवार सुबह एक युवक की लाश तैरती हुई मिली। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची युवक को बाहर निकालकर अस्पताल लाया गया। जहां मेडिकल मुआयना करने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। युवक पिछले आठ दिन से घर से गायब था।
कोतवाली थाने के एएसआई राधेश्याम मालव ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर दुर्गपुरा तालाब पर पहुंचे तो यहां एक व्यक्ति की लाश तैरती हुई मिली। जिसे बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त करवाई तो वह एश्वर्य नगर झालावाड़ निवासी हरीश (32) पुत्र मांगीलाल गुर्जर के रूप में हुई। पास में एक बाइक भी मिली जो मृतक की बताई जा रही है। शव को एसआरजी अस्पताल लाकर मोर्चरी में रखवाया गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक पिछले आठ दिन से घर से गायब था। परिजनों ने पानी में डूबने से मौत होना बताया है। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की रिपोर्ट पर संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया है।

  • Related Posts

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    झालावाड़। कोटा रोड पर स्थित किशन सागर तालाब और रैन बसेरा उद्यान का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण…

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    कोटा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में मई माह में नान-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 14813/14814…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 3 views
    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 7 views
    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 7 views
    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल