झालावाड़। जिले के पेंशनर्स की पेंशन संबंधी विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग, कोटा द्वारा कोष कार्यालय, झालावाड़ में विशेष शिविर का आयोजन 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। कोषाधिकारी मिथिलेश मीणा ने बताया कि शिविर में पेंशनर्स की जन्मतिथि निर्धारण, नाम संशोधन, पेंशन संशोधन तथा बकाया एरियर भुगतान से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने जिले के समस्त पेंशनर्स से अपील की है कि जिनकी पेंशन से संबंधित कोई भी समस्या लंबित है, वे निर्धारित तिथि को प्रार्थना-पत्र के साथ अपने पेंशन संबंधी आवश्यक दस्तावेज लेकर कोष कार्यालय, झालावाड़ में उपस्थित हों, ताकि उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया
झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…


