तकनीकी कार्यों के चलते ट्रेन संचालन होगा प्रभावित

जाेधपुर। जोधपुर से जुड़ीं और बीकानेर मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन 15 अप्रैल को प्रभावित रहेगा। बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर खंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के तकनीकी कार्य और कोटा स्टेशन पर चल रहे रि-डवलपमेंट कार्य के कारण रेलवे ने संचालन में आंशिक परिवर्तन किया है। इस दौरान कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, जबकि कुछ का मार्ग बदला गया है।

जोधपुर-रेवाड़ी और हिसार-जोधपुर ट्रेन आंशिक रद्द

जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि चूरू-सादुलपुर रेल खंड पर दोहरीकरण के तहत दूधवाखारा-हदयल-डोकवा-सादुलपुर के बीच तकनीकी कार्य प्रगति पर है। इसके चलते ट्रेन संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी पैसेंजर 15 अप्रैल को लोहारू-रेवाड़ी स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14892 हिसार-जोधपुर पैसेंजर 15 अप्रैल को हिसार के स्थान पर रतनगढ़ से संचालित होगी। यानी यह ट्रेन हिसार से रतनगढ़ के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

जोधपुर-रेवाड़ी पैसेंजर 4 घंटे की देरी से चलेगी

रेलवे प्रशासन के अनुसार- तकनीकी कार्य के चलते ही ट्रेन संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी पैसेंजर बुधवार को निर्धारित समय से 4 घंटे की देरी से जोधपुर से रवाना होगी।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 21 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 19 views