जयपुर।जयपुर में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मुकाबले के टिकट आज से मिलना शुरू हो गए हैं। क्रिकेट लवर्स रात 9 बजे से मैचों के टिकट ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इस बार एसएमएस स्टेडियम में IPL का सबसे सस्ता टिकट 1800 रुपए और सबसे महंगा टिकट 40 हजार रुपए का है।
राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने बताया कि जयपुर के SMS स्टेडियम में इस बार राजस्थान रॉयल्स के कुल 4 मुकाबले खेले जाएंगे। मैच देखने के लिए क्रिकेट लवर्स डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो पर जाकर ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं। फिलहाल टिकट ऑनलाइन मिलेंगे लेकिन जल्द ही ऑफलाइन बिक्री भी शुरू की जाएगी।
रॉयल्स प्रबंधन ने बताया कि सबसे पहले 1 मई को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की टिकट सेल शुरू की गई है। जल्द ही 25 अप्रैल को खेले जाने वाले मुकाबले की टिकट सेल भी शुरू की जाएगी।




